फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Intel report says B'deshis given shelter in madrasas, Soren govt facilitated Aadhaar, land: Nadda

Jharkhand: नड्डा का दावा- खुफिया रिपोर्ट में खुलासा बांग्लादेशियों को शरण दी गई, सोरेन सरकार पर लगाए कई आरोप

Sun, 17 Nov 2024 03:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 03:48 PM IST
सार

जेपी नड्डा ने बोकारो में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अभी एक खुफिया रिपोर्ट मिली है। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां मदरसों में पनाह दी जाती है। उनके आधार, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन और राशन कार्ड की सुविधा दी जाती है और फिर हेमंत सोरेन सरकार उनके लिए जमीन सुनिश्चित करती है। 

विज्ञापन
Intel report says B'deshis given shelter in madrasas, Soren govt facilitated Aadhaar, land: Nadda
जेपी नड्डा, अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह ओबीसी के चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि राजीव गांधी फाउंडेशन और राष्ट्रीय सलाहकार समिति में कितने ओबीसी सदस्य हैं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात पर गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री हैं। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ओबीसी, आदिवासियों और एससी को मुख्यधारा में ला रही है।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन सरकार पर लगाया आरोप
जेपी नड्डा ने बोकारो में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे अभी एक खुफिया रिपोर्ट मिली है। इसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां मदरसों में पनाह दी जाती है। उनके आधार, मतदाता पहचान पत्र, गैस कनेक्शन और राशन कार्ड की सुविधा दी जाती है और फिर हेमंत सोरेन सरकार उनके लिए जमीन सुनिश्चित करती है। जेपी नड्डा ने आगे कहा- हेमंत सोरेन ने झारखंड के 'जल, जंगल, जमीन' को लूटा, यहां घुसपैठ बड़े पैमाने पर है। घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए एक कानून लाएंगे कि उनकी संतानों को जमीन से वंचित किया जाए। 
विज्ञापन


केवल भाजपा ही घुसपैठ को रोक सकती है- नड्डा
बोकारो के गोमिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, केवल पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ही घुसपैठ को रोक सकती है। उन्होंने पूरे जेएमएम-आरजेडी-कांग्रेस को भ्रष्ट नेताओं का 'कुनबा' करार दिया और कहा कि इंडिया ब्लॉक के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि, हेमंत सोरेन, जो जमानत पर बाहर हैं, फिर से जेल जाएंगे। वह 5,000 करोड़ रुपये के खनन घोटाले, 236 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले और कई अन्य घोटालों में लिप्त हैं। हेमंत सोरेन सरकार ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई और लोगों में अशांति पैदा की। अब उनके जाने का समय आ गया है। हम यहां सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत सोरेन ने राज्य को लूटा- जेपी नड्डा
उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार ने लोगों को धोखा दिया, राज्य को लूटा और वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए 19 लाख करोड़ रुपये खर्च किए और इस पर 10 लाख करोड़ रुपये और खर्च करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed