फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Installing Solar Panels on All Roofs Could Reduce Global Temperatures and Help Mitigate the Climate Crisis

अध्ययन: सभी छतों पर सोलर पैनल लगा दें तो घट सकता है वैश्विक तापमान, जलवायु संकट कम करने में मिल सकती है मदद

Sun, 16 Mar 2025 06:09 AM IST
कुमार विवेक अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sun, 16 Mar 2025 06:09 AM IST
सार

यदि दुनियाभर की सभी छतों को सोलर पैनलों से कवर कर दिया जाए तो इससे वैश्विक तापमान में कमी आ सकती है। इस विषय पर चीन के शोधकर्ताओं ने सिंगापुर और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक अध्ययन किया है। इसके नतीजे प्रतिष्ठित जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुए हैं। आइए इस बारे में जानें।

विज्ञापन
Installing Solar Panels on All Roofs Could Reduce Global Temperatures and Help Mitigate the Climate Crisis
सोलर पैनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि दुनियाभर की सभी छतों को सोलर पैनलों से कवर कर दिया जाए तो इससे वैश्विक तापमान में कमी आ सकती है। इस विषय पर चीन के शोधकर्ताओं ने सिंगापुर और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक अध्ययन किया है। इसके नतीजे प्रतिष्ठित जर्नल नेचर क्लाइमेट चेंज में प्रकाशित हुए हैं।

विज्ञापन


शोध के अनुसार यदि परंपरागत ऊर्जा स्रोतों की जगह सौर ऊर्जा को प्राथमिकता दी जाए और सभी छतों पर सोलर पैनल लगा दिए जाएं तो पृथ्वी का औसत तापमान 0.13 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। यह एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष है, क्योंकि वर्तमान में वैश्विक तापमान पहले ही 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार कर चुका है। इस अध्ययन में यह विश्लेषण किया गया कि दुनिया में कुल कितने क्षेत्रफल की छतें मौजूद हैं। उन पर सौर पैनल लगाने से कितनी ऊर्जा उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही शोधकर्ताओं ने इस बदलाव के पर्यावरणीय लाभों का भी आकलन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवाश्म ईंधन की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग
अध्ययन में यह भी जांचा गया कि यदि कोयला और अन्य जीवाश्म ईंधन से बनने वाली बिजली की जगह सौर ऊर्जा का उपयोग हो तो जलवायु परिवर्तन को रोकने में कितनी मदद मिलेगी। वैज्ञानिकों ने उस धारणा को चुनौती दी है जो मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन को रोकना असंभव है। इसके लिए उन्होंने पूरी दुनिया की छतों को एक सौर ऊर्जा स्रोत के रूप में देखने की कल्पना की और उनकी कुल क्षमता का अनुमान लगाया। शोध में गणना की गई कि दुनियाभर की छतों का कुल क्षेत्रफल लगभग 2,86,393 वर्ग किलोमीटर है। यदि इसे देशों के हिसाब से देखें तो चीन में सबसे अधिक 74,426 वर्ग किलोमीटर छतें हैं, जबकि अमेरिका 30,928 वर्ग किलोमीटर के साथ दूसरे और भारत 23,087 वर्ग किलोमीटर के साथ तीसरे स्थान पर है।


ये भी पढ़ें: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला: 12 करोड़ की धोखाधड़ी में कपिल देधिया गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई

तापमान कम करने में सौर ऊर्जा की भूमिका महत्वपूर्ण
शोधकर्ताओं ने दुनिया को अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर यह अनुमान लगाया कि प्रत्येक क्षेत्र में सौर पैनल कितनी ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं और इससे कार्बन उत्सर्जन में कितनी कमी आएगी। इसके बाद उन्होंने गणना की कि यदि हर क्षेत्र में सौर ऊर्जा का उपयोग हो तो पृथ्वी के तापमान पर कितना प्रभाव पड़ेगा। नतीजों के अनुसार 2050 तक यह बदलाव वैश्विक तापमान में 0.05 से 0.13 डिग्री सेल्सियस की कमी ला सकता है।

जलवायु संकट का समाधान: हालांकि शोधकर्ताओं ने माना कि सभी छतों को सोलर पैनलों से कवर करना व्यावहारिक रूप से मुश्किल है, लेकिन उनका अध्ययन यह दर्शाता है कि सौर ऊर्जा को अपनाकर जलवायु संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पेरिस जलवायु समझौते के तहत वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यदि कार्बन उत्सर्जन पर लगाम नहीं लगाई गई तो सदी के अंत तक तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed