फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Inspired by Rahul Gandhi speech Goa Congress president Shantaram Naik gave resignation

राहुल गांधी की बात मानकर गोवा के कांग्रेस अध्यक्ष शांताराम नाइक ने दिया इस्तीफा

Tue, 20 Mar 2018 03:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Tue, 20 Mar 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Inspired by Rahul Gandhi speech Goa Congress president Shantaram Naik gave resignation
शांताराम नाइक

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस अधिवेशन में दिए गए भाषण से प्रेरित होकर गोवा के प्रदेश अध्यक्ष शांताराम नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गांधी ने कहा था कि युवाओं को प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे आना चाहिए। नाइक ने कहा कि राहुल के भाषण से प्रेरित होकर मैंने पद से इस्तीफा दिया है। 84वें महाधिवेशन के समापन भाषण में राहुल ने मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना महाभारत काल से की थी। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच एक युद्ध लड़ा गया था। 

विज्ञापन


राहुल ने कहा था- कौरव ताकतवर, संपन्न थे और उनके पास जीतने लायक बड़ी सेना थी, जबकि सब कुछ गंवा देने वाले पांडवों के पास छोटी सेना थी। इसके बावजूद पांडवों ने सच्चाई की लड़ाई लड़ी और जीती। भाजपा और संघ कौरवों की तरह अहंकार में हैं और सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस सच्चाई का संगठन है। कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, वह हमें लोगों को इंसाफ दिलाने और सच्चाई बोलने से रोक नहीं सकता है।
विज्ञापन


किसानों के मुद्दों पर केंद्र पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि देश में किसान मर रहे हैं, रोजाना आत्महत्याएं कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि चलो इंडिया गेट पर योग करो। कांग्रेस सरकार आई तो किसानों की रक्षा करेगी। हम जब सरकार में थे तो किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। कांग्रेस की सरकार आने पर किसान सीधे फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में जाकर अपना अनाज बेच सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed