{"_id":"5f6972d68ebc3eda977cc355","slug":"innovation-of-a-dad-to-that-distribute-candy-on-halloween-with-less-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलोवीन में कोरोना से बचने को एक पिता ने किया खास आविष्कार, बिना नजदीक आए बांटेंगे कैंडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैलोवीन में कोरोना से बचने को एक पिता ने किया खास आविष्कार, बिना नजदीक आए बांटेंगे कैंडी
Tue, 22 Sep 2020 09:13 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 22 Sep 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
टॉफी देने का एक नायाब तरीका
- फोटो : social media
हैलोवीन आने में अभी एक महीना बाकी है लेकिन लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि इसे कोरोना के दिशा-निर्देशों के तहत ही मनाया जाएगा, इस देखते हुए एक पिता ने बच्चों को कैंडी बांटने के लिए एक नया आविष्कार किया है, जो सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन करता है।
विज्ञापन
फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में पिता, एंड्रू बैथी ने दिखाया कि वो कैसे बच्चों को बिना किसी संपर्क के कैंडी या टॉफी बाटेंगे। इसमें पिता ने एक लंबा डंडा जैसा बनाया हुआ है, जिसमें ढाल है। अब ऊपर से इसमें कैंडी डालने पर ये नीचे खड़े किसी भी शख्स को आराम से पहुंच सकती है।
विज्ञापन
पोस्ट पर पिता ने लिखा कि कैंडी देने के लिए इस तरह के छह ढालनुमा डंडे लगा दिए हैं, चलो, हैलोवीन। इसके बाद इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं आने लगी और देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिता ने बताया कि इस बनाने के लिए 6*4 इंच के कार्डबोर्ड के साथ कुछ दूसरे सामग्री की भी जरुरत पड़ी।
विज्ञापन
बैथी ने बताया कि इसकी मदद से बिना किसी छूए कैंडी दी जा सकती है और इस पोस्ट पर बैथी ने साफ-साफ लिखा कि वो कैंडी या टॉफी बांटने से पहले समय-समय पर मास्क और दस्ताने बदलते रहेंगे, ताकि कैंडी लेने वालों को बीमारी का कोई डर ना रहे।
बैथी ने बताया कि उन्होंने इसे सुरक्षित तौर पर बनाने में काफी सोच-विचार किया है। बैथी ने इसे 12 सितंबर को पोस्ट किया था और अब तक इस पोस्ट को 84,000 से ज्यादा शेयर मिल चुके हैं। इसके अलावा 36,000 से ज्यादा लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बैथी ने लिखा कि यह विचार लोगों को काफी पसंद आया है और बच्चों को इससे कैंडी लेने में भी मजा आएगा। इससे ना सिर्फ बच्चे सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप भी किसी के संपर्क में आने से बचेंगे। सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीख की जा रही है, लोग बैथी के इस आविष्कार को सुरक्षित और इनोवेटिव बता रहे हैं।