फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Industry Minister Piyush Goyal says India negotiating trade agreements with US, several other countries

Piyush Goyal: मंत्री पीयूष गोयल बोले- अमेरिका समेत कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा भारत

Fri, 08 Aug 2025 09:10 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 08 Aug 2025 09:10 PM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अमेरिका सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है और व्यापार के मोर्चे पर कई भारत के साथ जुड़ने को इच्छुक हैं।

विज्ञापन
Industry Minister Piyush Goyal says India negotiating trade agreements with US, several other countries
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

टैरिफ मामले में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, हम सिर्फ अमेरिका ही नहीं दुनिया के कई अन्य देशों के साथ व्यापार वार्ता कर रहे हैं। इनमें ओमान, यूरोपीय संघ, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड आदि शामिल हैं। कई अन्य देश भारत के साथ संबंध बनाना चाहते हैं। दुनिया आज भारत की ताकत और उसके जनसांख्यिकीय लाभों को पहचानती है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 140 करोड़ लोग बड़ी मांग और विशाल घरेलू बाजार लेकर आते हैं... वरना आपको क्या लगता है, हर कोई हमारे साथ व्यापार करने या बेहतर बाजार पहुंच पाने के लिए होड़ क्यों लगा रहा है?

विज्ञापन


उन्होंने भरोसा जताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का निर्यात पिछले वर्ष के आंकड़ों से अधिक होगा। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का वस्तु और सेवा निर्यात 82.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर पर रहा। उन्होंने कहा, हम ओमान, यूरोपीय संघ, अमेरिका, चिली, पेरू, न्यूजीलैंड समेत कई देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं। कई अन्य देश भारत के साथ बातचीत शुरू करना चाहते हैं।
विज्ञापन


गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा, आज पूरी दुनिया भारत की ताकत और हमारी विशाल आबादी को पहचानती है। 140 करोड़ लोग मिलकर एक बहुत बड़ी मांग और एक विशाल घरेलू बाजार बनाते हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो आप ही सोचिए कि हर कोई भारत के साथ व्यापार करने या यहां के बाजार तक बेहतर पहुंच बनाने के लिए इतना उत्सुक क्यों होता। भारत और अमेरिका मार्च से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अगले दौर की वार्ता के लिए, एक अमेरिकी दल 25 अगस्त से भारत आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी टैरिफ पर कही ये बात
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ईएफटीए और ब्रिटेन सहित कई देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए अतिरिक्त शुल्क पर उन्होंने कहा, मुझे वैश्वीकरण में कोई कमी नहीं दिखती। मैं देख रहा हूं कि देश अपने व्यापार मार्गों और साझेदारों को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस साल भारत का निर्यात पिछले साल से ज्यादा होगा।
 
गोयल ने कहा, पूरी दुनिया हमें सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में पहचानती है। हम वैश्विक वृद्धि में 16 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं, हमारी मुद्रास्फीति अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में दुनिया में सबसे कम है…। हमारी वृहद आर्थिक बुनियाद सबसे अच्छी है। भारत आज अधिक मजबूत है, अधिक आत्मविश्वास से भरा है, अधिक सम्मानित है। 

 
ट्रंप के शुल्क पर गोयल ने कहा कि भारत संकट में अवसर तलाशता है। उन्होंने कोरोना काल का उदाहरण देते हुए कहा, देश का मनोबल ऊंचा है… भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी मजबूती है… भारत (किसी भी तरह के संकट में) विजेता बनकर उभरेगा। सरकारी खरीद पर भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते और स्कॉच व्हिस्की पर शुल्क कटौती के संबंध में कुछ चिंताओं पर वाणिज्य मंत्री ने कहा कि कोई चिंता नहीं है और भारतीय कंपनियों को भी ब्रिटेन की खरीद प्रणाली में पहुंच मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed