{"_id":"59490d434f1c1b2c058b4e1c","slug":"indore-india-first-city-to-use-robot-to-control-unruly-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पहली बार अब रोबोट संभालेगा ट्रैफिक का जिम्मा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में पहली बार अब रोबोट संभालेगा ट्रैफिक का जिम्मा
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 20 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
भारत में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब ट्रैफिक की कमान पुलिस नहीं रोबोट संभालेगा। भारत में इसकी शुरूआत मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से होगी जहां रोबोट पूरे ट्रैफिक को नियंत्रित करता हुआ नजर आएगा। हालांकि अभी इसका ट्रायल चल रहा है। बीते रविवार को इंदौर के बर्फानी धाम रिंग रोड चौराहे पर रोबोट ने पूरे ट्रैफिक को बखूबी नियंत्रति किया।
विज्ञापन
इंदौर पुलिस के मुताबिक रोबोट के ट्रैफिक नियंत्रण का पहला ट्रायल सफल रहा। भारत में इसका नाम 'ट्रैफिक रोबोट सिस्टम' रखा गया है। इससे पहले रोबोट द्वारा ट्रैफिक संभालने का काम अफ्रीका में हो चुका है। अफ्रीका के बाद भारत के इंदौर शहर में यह पहला प्रयोग किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इस ट्रेफिक रोबोट की लागत करीब 30 लाख आई है जिसे धीरे-धीरे कम किया जाएगा।
विज्ञापन