फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Couple Case: Sonam Raghuvanshi found in Ghazipur Uttar Pradesh Raja body has already been recovered

Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 09 Jun 2025 08:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गाजीपुर/शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गाजीपुर/शिलांग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Jun 2025 08:02 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे एक जोड़े के लापता होने का मामला काफी दिनों से चर्चा में था। 23 मई को जब यह जोड़ा लापता हुआ, तब माना जा रहा था कि मेघालय के सोहरा क्षेत्र में घने जंगलों और कम आबादी की वजह से पति-पत्नी की खोज-खबर नहीं मिल पा रही है। इसके बाद मामला उलझता चला गया। लापता युवक का शव दो जून (सोमवार) को 150 फीट गहरी खाई में मिला था।

विज्ञापन
Indore Couple Case: Sonam Raghuvanshi found in Ghazipur Uttar Pradesh Raja body has already been recovered
Sonam Raghuvanshi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा, 'एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा।' उन्होंने कहा, 'सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजा हत्याकांड में खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या, भाड़े पर बुलाए हत्यारे; सोनम समेत चार गिरफ्तार 
विज्ञापन


नोंग्रांग ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें पैसे देकर बुलाया था। उन्होंने कहा, 'अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।' हालांकि, एडीजी कानून व्यवस्था, उत्तर प्रदेश अमिताभ यश ने बताया कि सोनम रघुवंशी (उम्र करीब 24 साल) वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर मिली। उसे शुरुआती इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिर गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का पूरा बयान पढ़िए...
गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बीच एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पिछले महीने मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले से लापता हुए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के लिए कथित तौर पर तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) के अधिकारियों ने आरोपियों को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मेघालय पुलिस की एसआईटी ने उत्तर प्रदेश से एक आरोपी और इंदौर से दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारी रघुवंशी की पत्नी और बाकी लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- शादी, हनीमून और फिर हत्या: आठ दिन बाद राजा का शव मिला, 17 दिन बाद सोनम ही निकली कातिल; मामले में कब-क्या हुआ?

मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है... बहुत बढ़िया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed