फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira gandhi death anniversary congress president rahul gandhi and sonia gandhi pay tribute

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज: राहुल, सोनिया और मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 31 Oct 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Oct 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
Indira gandhi death anniversary congress president rahul gandhi and sonia gandhi pay tribute
Indira gandhi death anniversary - फोटो : ANI

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 34वीं पुण्यतिथि है। साल 1984 में आज ही के दिन उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी सुरक्षा में लगे सिख बॉडी गार्ड्स ने ही उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया था। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शक्ति स्थल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया।    
विज्ञापन


इंदिरा गांधी साल 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं थीं। इसके बाद साल 1980 में वो एक बार फिर इस पद पर पहुंचीं, लेकिन 31 अक्तूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर, 1917 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मीं इंदिरा गांधी को भारत की आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्हें कड़े फैसले लेने वाली प्रधानमंत्री के रूप में भी जाना जाता है। उन्हीं के कार्यकाल में देश में आपातकाल लगाया गया था। 

आपातकाल को स्वतंत्र भारत का सबसे विवादास्पद दौर माना जाता है, क्योंकि इस दौरान देशभर में चुनाव स्थगित हो गए थे और नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। इतना ही नहीं, इस दौरान इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को भी कैद कर लिया गया था और प्रेस को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed