फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now IndiGo airline charge eight hundred rupees for web check in

इंडिगो के विमान में वेब चेक-इन करने पर देने होंगे 800 रुपये

Mon, 26 Nov 2018 02:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 26 Nov 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now IndiGo airline charge eight hundred rupees for web check in
इंडिगो एयरलाइन
यदि आप एयरपोर्ट पर चेक-इन में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठाने के शौकीन हैं तो इंडिगो एयरलाइंस का टिकट खरीदने पर आपको झटका लग सकता है। घाटे में चल रही इंडिगो एयरलाइंस ने वेब चेक-इन के लिए 800 रुपये तक का अतिरिक्त शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

 
घरेलू विमानन क्षेत्र की एयरलाइंस इंडिगो ने रविवार को ट्वीट की एक सीरीज में इस नए बदलाव की घोषणा की। अपने ट्वीट में इंडिगो की तरफ से कहा गया कि बदली गई नीति के तहत अब सभी सीटों के लिए वेब चेक-इन करने पर शुल्क देना होगा। हालांकि इसके बदले आप एयरपोर्ट पर मुफ्त में चेक-इन कर सकते हैं। सीटों का निर्धारण उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। यह नया बदलाव 14 नवंबर से ही लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में मुख्यालय वाली इस एयरलाइंस को जुलाई से सितंबर तक के साल की दूसरी तिमाही में करीब 651 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि इसके लिए ईंधन के ऊंचे दामों और रुपये में गिरावट को जिम्मेदार माना गया है। कंपनी के अनुसार, इस घाटे की भरपाई करने के लिए वेब चेक-इन करने पर सीट की स्थिति के हिसाब से 100 से लेकर 800 रुपये तक की वसूली की जाएगी। बता दें कि इससे पहले यह बजट एयरलाइंस विंडो सीट, एक्स्ट्रा लेग रूम जैसी कुछ खास तरह की सीटों के लिए ही वेब चेक-इन करने पर अतिरिक्त शुल्क वसूलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed