{"_id":"692ac78f50fda4ebc9031fee","slug":"indigo-says-software-upgrades-done-for-160-a320-family-planes-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: ए320 परिवार के 160 विमानों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपग्रेड का काम पूरा, इंडिगो ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo: ए320 परिवार के 160 विमानों में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर अपग्रेड का काम पूरा, इंडिगो ने दी जानकारी
Sat, 29 Nov 2025 03:44 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:44 PM IST
सार
IndiGo: इंडिगो ने शनिवार को जानकारी दी कि आज दोपहर 12 बजे तक 160 विमानों में जरूरी सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर के अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। अन्य विमानों की जांच जारी है।
विज्ञापन
एयरबस ए320
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट/एयरबस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो ने शनिवार को कहा कि दोपहर तक ए320 परिवार के 160 विमानों में जरूरी अपग्रेड का काम पूरा किया और बाकी चालीस विमानों की जांच जारी है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि इन जांचों की वजह से कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई है। हालांकि, कुछ उड़ानों में हल्की देरी हो सकती है।
एयरबस ने ए320 परिवार के विमानों के उड़ान नियंत्रण (फ्लाइट कंट्रोल) से जुड़ी एक संभावित समस्या की ओर इशारा किया है, जो तेज सूरज की किरणों (सौर विकिरण) के कारण हो सकती है। एयरलाइन इस समस्या को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपग्रेड या हार्डवेयर को सही जगह पर सेट करने का काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: Airbus Software: 'ठीक हो चुके हैं आधे से ज्यादा प्लेन', A320 विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट पर बोला DGCA
विज्ञापन
इन जांचों के लिए इंडिगो के कुल 200 विमानों को चुना गया था। एयरलाइन ने एक बयान में कहा, दोनों संगठनों के साथ मिलकर काम करते हुए हमारे कुल 200 विमानों को इन जांचों के लिए चुना गया था। हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 12 बजे (भारतीय समयानुसार) तक 160 विमानों पर जरूरी काम पूरा हुआ और बाकी विमानों की जांच अच्छे से आगे बढ़ रही है और जांच तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएगी।
विमानन मंत्रालय ने विमानों के अपग्रेड पर ताजा अपडेट दिया है। इसके मुताबिक-
इंडिगो: कुल 200 विमान प्रभावित हैं। इनमें से 184 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। सभी प्रभावित विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड आज रात 23:59 बजे तक पूरा होने की संभावना है।
एअर इंडिया: कुल 113 विमान प्रभावित हैं। इनमें से 69 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। सभी प्रभावित विमानों में यह अपग्रेड आज ही पूरा कर लिया जाएगा।
एअर इंडिया एक्सप्रेस: कुल 25 विमान प्रभावित हैं। इनमें से 17 विमानों में सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम पूरा हो चुका है। सभी प्रभावित विमानों में अपग्रेड आज पूरा कर लिया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन