Indigo: पायलट पर हमला करने वाले को नो फ्लाई लिस्ट में डालने की तैयारी, इंडिगो ने बयान जारी कर कही यह बात
Indigo: उड़ान में सह-पायलट पर हमले को लेकर इंडिगो ने सोमवार को बयान जारी किया है। एयरलाइन ने कहा कि उचित कार्रवाई करने और यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में डालने के लिए मामले को एक स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो की नई दिल्ली-गोवा उड़ान में एक यात्री ने रविवार को सह-पायलट पर हमला कर दिया था। यात्री उड़ान में देरी से भड़क गया था। एक दिन बाद एयरलाइन ने इस घटना को लेकर अपना बयान जारी किया है।
एयरलाइन ने बयान में क्या कहा
इंडिगो ने एक बयान में कहा कि रविवार को एक यात्री ने उड़ान संख्या 6E 2175 में देरी की घोषणा के दौरान हमारे 'फर्स्ट ऑफिसर' पर हमला किया। प्रोटोकॉल के मुताबिक यात्री को अनियंत्रित घोषित किया गया और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सौंप दिया गया। इस घटना में उचित कार्रवाई करने और यात्री को 'नो फ्लाई लिस्ट' में शामिल करने के लिए मामले को एक स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है। जैसा कि नियामक के दिशानिर्देशों में भी स्पष्ट कहा गया है। हमारे यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस तरह के स्वीकार न किए जाने वाले व्यवहार को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति रखते हैं।
मुंबई की ओर मोड़ी गई इंडिगो की उड़ान
वहीं, दिल्ली जाने वाली इंडिगो के एक अन्य विमान को रविवार मुंबई की ओर मोड़ा गया। मुंबई हवाई अड्डे के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। यात्रियों को हवाई अड्डे पर खाना खाते और बैठे हुए देखा जा सकता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना कल गोवा से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या 6E 2195 में हुई।
In a viral video, passengers of a Delhi-bound IndiGo flight diverted to Mumbai (confirmed by airport sources) due to operational issues are seen eating and sitting on the airport tarmac at Mumbai Airport.
(Screengrabs from viral video) pic.twitter.com/xNdiW7HqUv
— ANI (@ANI) January 15, 2024
कम दृश्यता के कारण मुंबई की ओर मोड़ी गई उड़ान: इंडिगो
इसको लेकर इंडिगो ने कहा, हमें रविवार को गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2195 से जुड़ी घटना के बारे में जानकारी है। दिल्ली में कम दृश्यता की स्थिति के कारण उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। हम ईमानदारी से अपने ग्राहकों से माफी मांगते हैं। हम इस मामले को देख रहे हैं।
हवाई अड्डे की ओर से भी जारी हुआ बयान
वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने भी इसको लेकर बयान जारी किया है। हवाई अड्डे ने कहा, इंडिगो की 6E 2195 उड़ान को प्रतिकूल मौसम के कारण डायवर्ट किया गया था। गोवा में उड़ान में पहले ही काफी देरी हो चुकी थी। इसलिए, यात्री नाराज हो गए और जैसे ही सीढ़ी जुड़ी तो विमान से बाहर आ गए। यात्रियों ने एयरलाइन कोच और टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया था। इसलिए, हवाई अड्डा संचालकों ने सीआईएसएफ क्यूआरटी के साथ समन्वय किया और यात्रियों को सुरक्षित क्षेत्र में ले गए थे।