{"_id":"68e9f68f4c343d141c047a7a","slug":"indigo-flight-crack-windshield-and-akasa-air-flight-bird-hit-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight: इंडिगो फ्लाइट का लैंडिंग से पहले दरका विंडशील्ड, 76 यात्री थे सवार; अकासा एयर के विमान से टकराया पक्षी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Flight: इंडिगो फ्लाइट का लैंडिंग से पहले दरका विंडशील्ड, 76 यात्री थे सवार; अकासा एयर के विमान से टकराया पक्षी
Sat, 11 Oct 2025 11:48 AM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: लव गौर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:48 AM IST
सार
Flight: बीते कुछ वक्त से विमान में होने वाली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब इंडिगो और अकासा एयर की खबर सामने आई। जिसके बाद हवाई यात्रा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के विमान की चेन्नई हवाई अड्डे पर लैंडिंग से पहले बड़ी घटना होते-होते बची। मदुरै से चेन्नई आ रही इंडियो फ्लाइट के विंडशील्ड में दरार आ गई। जानकारी के अनुसार विमान के कॉकपिट ग्लास में आई दरार पर लैंडिंग से ठीक पहले पायलट को नजर पड़ी, जिसके बाद पायलट ने तुरंत इसकी सूचना हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी।
कॉकपिट ग्लास में दरार, विमान में सवार थे 76 यात्री
दरअसल, शनिवार को इंडियो विमान 76 यात्रियों को लेकर मदुरै से चेन्नई जा रही थी। इस दौरान चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले पायलट की नजर विंडशील्ड में आई दरार पर पड़ी।पायलट ने आगे के शीशे में दरार देखी और फौरन हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर व्यवस्था की गई और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया।
विज्ञापन
मदुरै के लिए वापसी उड़ान की रद्द
एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान को पार्किंग के लिए एक अलग बे (बे नंबर 95) में ले जाया गया और बाद में यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार दिया गया। इसके बाद विंडशील्ड बदलने की व्यवस्था की गई। हालांकि विंडशील्ड पर दरार कैसे आई, इसके कारणों का फिलहाल पता नहीं चला पाया है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद मदुरै के लिए उड़ान की वापसी यात्रा को रद्द कर दिया गया। इस बीच एयरलाइन की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई।
अकासा एयर की उड़ान से टकराया पक्षी
अकासा एयर की उड़ान से पक्षी टकराने की घटना सामने आई। घटना शनिवार (11 अक्तूबर) की है। जानकारी के मुताबिक पुणे से दिल्ली जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1607 से पक्षी टकरा गई। विमान सुरक्षित लैंड कराया गया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से उतार लिया गया। घटना पर अकासा एयर प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इंजीनियरिंग टीम ने अकासा एयर की मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार विमान की जांच की।