फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo crisis flight cancellations delays passengers stranded airports across india

इंडिगो परिचालन संकट: असम में सेना का जवान परिवार संग फंसा, विदेश से आए लोगों को नहीं मिल रहीं कनेक्टिंग फ्लाइट

Sat, 06 Dec 2025 10:41 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Dec 2025 10:41 AM IST
सार

IndiGo Crisis: देशभर में इंडिगो की सैकड़ों उड़ानों में लगातार देरी और रद्द होने से यात्रियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है और हवाई अड्डों पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। यात्री विभिन्न हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
indigo crisis flight cancellations delays passengers stranded airports across india
इंडिगो परिचालन संकट की वजह परेशान यात्री। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब

विस्तार

पिछले चार दिनों में इंडिगो की एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देशभर के हवाई अड्डों पर अब भी बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। इस बीच, विमानन नियामक डीजीसीए के नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेडशन (एफडीटीएल) नियमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द होने के कारण यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन


अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री अपनी परेशानियों के चलते रोती हुई दिखाई दी। यहां लंबी कतारें लगी थीं क्योंकि कुछ इंडिगो की उड़ानें फिर से रद्द कर दी गई थीं।  
विज्ञापन

 

इंदौर में एक यात्री ने बताया, मैं कोलकाता और हैदराबाद में दो दिन फंसा रहा। किसी तरह दूसरी एयरलाइन से इंदौर पहुंचा। लेकिन मेरा सामान अभी तक नहीं मिला। मैं इसी वजह से परेशान हूं। वहीं, एक अन्य यात्री ने कहा, मेरा सामान पिछले दो दिन से नहीं आया और कोई जानकारी नहीं मिल रही है। मैं तीन दिसंबर को इंडिगो की उड़ान से इंदौर आया था। उन्होंने मुझे रिपोर्ट और संपर्क नंबर दिया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है।  

ये भी पढ़ें: 'कीमत चुकानी होगी...', इंडिगो संकट के लिए विमानन मंत्री ने चालक दल के कुप्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

असम में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 में हिस्सा लेने वाले छात्र और उनके मेंटर्स भी उड़ानों में देरी और रद्द होने कारण गुवाहाटी नहीं पहुंच पाए।  छात्र माहर्षि जानी ने बताया, हमारा छह लोगों का दल था और हमारे दो मेंटर्स थे। हमारी छह-सात महीने की मेहनत अब बेकार हो गई। ट्रेन से जाने में तीन दिन लगेंगे। ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं। पहले प्रयास में चयन हुआ था, लेकिन उड़ान रद्द होने के कारण हम कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। 
 


अहमदाबाद से लखनऊ जाने वाले इखलाक हुसैन ने कहा, मैं जेद्दा (सऊदी अरब) से अहमदाबाद पहुंचा, लेकिन पिछले दो दिनों से उड़ान लगातार रद्द हो रही है और हमें इंतजार करना पड़ रहा है। 


ये भी पढ़ें: इंडिगो संकट के चलते कर्मचारी की शादी में नहीं पहुंच पाए सिंगापुर के उच्चायुक्त, ऑनलाइन दी शुभकामनाएं

गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी यात्रियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। एक यात्री सुखचैन ने बताया, मेरी कल शाम साढ़े छह बजे इंडिगो की उड़ान थी, लेकिन वह रद्द हो गई। इसे आज सुबह 11 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया, लेकिन वह भी रद्द हो गई। एयरलाइन ने कहा कि या तो रिफंड करेंगे या हमें और इंतजार करना पड़ेगा।

अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे और गुवाहाटी हवाई अड्डे पर फंसे भारतीय सेना के एक जवान ने कहा, मुझे कल रात तक कोई सूचना नहीं मिली। इसलिए मैं अपने बच्चों और परिवार के साथ यहां पहुंचा। हम सिलचर जा रहे थे। लेकिन यहां पहुंचने के बाद हमें पता चला कि मेरी इंडिगो  उड़ान रद्द कर दी गई है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed