{"_id":"632c6c571311b626dd076cdb","slug":"indigenously-built-tejas-aircraft-fly-high-in-the-sky-at-sulur-air-force-base-in-coimbatore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tejas Fighter Plane: तेजस ने सुलूर वायुसेना अड्डे पर आसमान में भरी ऊंची उड़ान, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tejas Fighter Plane: तेजस ने सुलूर वायुसेना अड्डे पर आसमान में भरी ऊंची उड़ान, देखें वीडियो
Thu, 22 Sep 2022 07:38 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Tejas Aircraft
- फोटो : ANI
स्वदेश निर्मित तेजस विमान ने कोयंबटूर में सुलूर वायुसेना अड्डे पर आसमान में ऊंची उड़ान भरी। एयर ऑफिसर कमांडिंग सुलूर के एयर कमोडोर राहुल गुप्ता ने कहा कि हमारा एकमात्र स्टेशन है जो तीनों प्रकार के विमानों परिवहन, हेलीकॉप्टर और लड़ाकू विमान का संचालन करता है। यह एकमात्र बेस है जो तेजस विमान संचालित करता है। हमारा बेस आदर्श रूप से देश के प्रायद्वीपीय हिस्से में स्थित है।
विज्ञापन
ग्रुप कैप्टन एम सुरेंद्रन ने कहा कि ये हल्के लड़ाकू विमान हैं। तेजस को भारत में स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। यह हमें इसे आधुनिक तकनीक से उन्नत करने में लाभ देता है। विमान सुरक्षित और चुस्त उड़ान के लिए डिजाइन किए गए हैं। हमारे पास उन्हें नए हथियार प्रणालियों के साथ एकीकृत करने की क्षमता है।
विज्ञापन
#WATCH | Indigenously built Tejas aircraft fly high in the sky at Sulur Air Force base in Coimbatore pic.twitter.com/6b9BcDXqVu
— ANI (@ANI) September 22, 2022
विज्ञापन