फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenous solutions Defense industry delegation visits Arunachal

स्वदेशी समाधान: रक्षा उद्योग का प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल दौरे पर, वास्तविक क्षेत्र की स्थितियों को समझने पर जोर

Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
आदर्श शर्मा एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के तहत रक्षा उद्योग का प्रतिनिधिमंडल एक दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर है। 

विज्ञापन
Indigenous solutions Defense industry delegation visits Arunachal
रक्षा उद्योग का प्रतिनिधिमंडल अरुणाचल दौरे पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के तहत रक्षा उद्योग का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों में आईडीईएक्स (रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार) -डीआईओ (रक्षा नवाचार संगठन) एमएसएमई, स्टार्ट-अप और एकेडेमिया सहित भारतीय रक्षा उद्योग के प्रमुख सदस्य शामिल हैं। यह प्रतिनिधि मंडल एक दिसंबर तक अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगा।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य रक्षा उद्योग को वास्तविक क्षेत्र की स्थितियों को समझने, सेना की क्षेत्रीय संरचनाओं के सामने आने वाली समस्याओं को समझने और किस प्रकार के उपकरणों और प्रौद्योगिकी समाधानों की आवश्यकता है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना है। उल्लेखनीय है कि इस दौरे का समन्वय आर्मी डिजाइन ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है, जो तकनीकी सीमा और समाधानों को अनुकूलित करने के लिए नागरिक रक्षा उद्योग, शिक्षा जगत और सेना के बीच एक इंटरफेस के रूप में काम करता है। इस दौरान उद्योग प्रतिनिधि पूर्वी कमान के गजराज कोर के कठिन ऊंचाई वाले इलाकों में विभिन्न अग्रिम स्थानों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed