फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indias youngest mayor arya rajendran weds kerala mla km sachin dev

Kerala: देश की सबसे कम उम्र की मेयर ने इस विधायक से रचाई शादी, नहीं लिया कोई उपहार, मुख्यमंत्री भी हुए शामिल

Mon, 05 Sep 2022 08:22 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतरपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 08:22 AM IST
सार

शादी समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री, पार्टी के कार्यकर्ता, उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। इसके आर्य और सचिन देव दोनों ने अपने शादी के निमंत्रण में जिक्र किया था कि उनकी शादी का एक साधारण समारोह होगा।

विज्ञापन
indias youngest mayor arya rajendran weds kerala mla km sachin dev
सचिन देव और आर्य राजेंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की सबसे कम उम्र की मेयर आर्य राजेंद्रन रविवार को शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने केरल की सबसे युवा विधायक केएम सचिन के साथ शादी की है। राजेंद्र तिरुवनंतपुरम की मेयर हैं, जबकि केएम सचिन देव बालुस्सेरी के विधायक हैं। शादी समारोह तिरुवनंतपुरम के एकेजी हॉल में संपन्न हुआ। इसमें केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन भी परिवार के साथ शामिल हुए।  
विज्ञापन


शादी समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री, पार्टी के कार्यकर्ता, उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए। आर्य और सचिन देव दोनों ने अपने शादी के निमंत्रण में इसका जिक्र किया था कि उनकी शादी का एक साधारण समारोह होगी। रिसेप्शन 6 सितंबर को कोझीकोड के टैगोर सेंटेनरी हॉल में होगा। 
विज्ञापन


शादी में खास बात यह रही कि दोनों ने कोई उपहार नहीं लिए। राजेंद्रन और देव ने पहले ही सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें कोई उपहार नहीं चाहिए और अगर कोई दान करना चाहता है तो वे मुख्यमंत्री राहत कोष या राज्य के कुछ अनाथालयों में कर सकते हैं। शादी में कोई दिखावा नहीं था और इसे एक छोटे से समारोह के रूप में आयोजित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की सगाई 6 मार्च को एकेजी सेंटर हॉल में हुई थी। सचिन देव फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के राज्य सचिव रह चुके हैं। वह कोझीकोड जिले के बालुसेरी से हैं। वहीं आर्य राजेंद्रन 21 साल की उम्र में तिरुवनंतपुरम निगम की मेयर बनी। इसके साथ ही वह देश की सबसे कम उम्र में मेयर बनने वाली महिला हैं। दोनों ने माकपा के छात्र संगठन एसएफआई और बालसंगोम में एक साथ काम किया था और दोस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed