फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indias pressure on safety and terrorism works in brics summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में काम आया भारत का आतंकवाद और सुरक्षा पर दबाव

Mon, 04 Sep 2017 02:09 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
indias pressure on safety and terrorism works in brics summit

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बड़ी जीत हासिल की है। सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर भारत का कूटनीतिक दबाव रंग लाया है। ब्रिक्स के जारी घोषणा पत्र में कहा गया है कि कहीं भी और किसी भी तरह का आतंकवाद मंजूर नहीं है। सम्मेलन में हर तरह के आतंकवाद की निंदा हुई है और ब्रिक्स के शिखर नेताओं ने साफ कहा है कि उन्हें कोई भी आतंकी हमला मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


घोषणा पत्र में हालांकि पाकिस्तान का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन उसकी जमीन से संचालित होने वाले आतंकी संगठनों का इसमें जिक्र किया गया है। 

घोषणा पत्र में लश्करे तोइबा, जैश-ए-मोहम्मद और तालिबान का नाम लेकर उनकी निंदा की गई है। यह भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है और नई दिल्ली इस्लामाबाद की सह पर संचालित होने वाले आतंकी संगठनों को लेकर दुनिया को अपनी चिंता अपनी चिंता बताने में सफल हुई है।
विज्ञापन


चीन के राष्ट्रपति भी आए साथ
शी जिनपिंग ने कहा कि आतंकियों के विरुद्ध ऐसे उपाय होने चाहिए कि उन्हें छिपने का मौका न मिल सके। खास बात यह है कि घोषणा पत्र में आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को जवाबदेह ठहराए जाने की जरूरत पर जोर दिया गया है। आतंकवाद को वित्तीय मदद रोकने तथा आतंकवाद के खात्मे के लिए वैश्विक एकजुटता का आह्वान किया गया है। हालांकि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आरंभ होने से पहले ही चीन ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों का मु्द्दा न उठाने की नसीहत दी थी। दरअसल भारत की सबसे बड़ी चिंता पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से भारत लगातार इस मुद्दे को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा रहा है। चीन को भी इसका अंदेशा था कि श्योमोन शहर में होने वाले ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान भारत पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को निशाना बना सकता है। लेकिन भारत ने इस मुद्दे को लेकर दबाव बनाना जारी रखा। अंतत: भारत की चिंताओं को ब्रिक्स देशों के घोषणा पत्र में जगह मिल गई है। ऐसा होना पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका है।


चार बजे मिलेंगे पुतिन और मोदी
राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय समानुसार सायं चार बजे भेंट करेंगे। इस दौरान दोनों शिखर नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा  होगी। इस बातचीत में क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और आपसी हितों के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है। पुतिन और मोदी की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed