Congress-BJP: स्मृति ईरानी पर विवादित बयान देकर घिरे IYC अध्यक्ष श्रीनिवास, सोशल मीडिया पर वायरल
श्रीनिवास के इस बयान के वीडियो क्लिप को कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया है। कर्नाटक भाजपा ने क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी के सहयोगी श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह जघन्य हमला बेहद निंदनीय है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित टिप्पणी की है।
श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी को लेकर की यह टिप्पणी
श्रीनिवास ने कहा कि स्मृति ईरानी गंगूी-बहरी हो गईं हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष यही नही रुके उन्होंने आगे कहा कि उसी डायन को... महंगाई डायन को... बेडरूम में बैठाने के लिए डार्लिंग बनाने का काम किया है।
ये भी पढ़ें:- BJP on Rahul Gandhi: राहुल प्रकरण पर कांग्रेस के विरोध को भाजपा ने बताया गैर जिम्मेदार राजनीति
भाजपा ने किया पलटवार
श्रीनिवास के इस बयान के वीडियो क्लिप को कर्नाटक भाजपा ने ट्वीट किया है। कर्नाटक भाजपा ने क्लिप को ट्वीट करते हुए लिखा, राहुल गांधी के सहयोगी श्रीनिवास ने स्मृति ईरानी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। यह जघन्य हमला बेहद निंदनीय है! अमेठी में विदेशी कठपुतली राहुल गांधी को स्मृति ईरानी जी ने जो शर्मनाक हार दी, उसे कांग्रेस अभी भी पचा नहीं पा रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्त्री द्वेष और विकृति का गढ़ बन गई है।
The vile attack on @smritiirani ji by Criminal @RahulGandhi's sidekick @srinivasiyc is highly deplorable!
INC is still unable to digest the humiliating defeat Smriti Irani ji inflicted on Foreign Puppet Rahul Gandhi in Amethi.
INC has become a cesspit of misogyny & perversion pic.twitter.com/3z0KKddYpd — BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) March 27, 2023
ये भी पढ़ें:- Maharashtra: भाजपा सांसद पूनम महाजन की फिसली जुबान, राहुल गांधी को लेकर कह दी यह बात; जानें पूरा मामला
श्रीनिवास ने दी सफाई
इसके बाद श्रीनिवास ने अपने इस टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा, जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये होती थी तो वह (स्मृति ईरानी) 'महंगाई डायन' की बात करती थीं और अब कीमत 1100 रुपये तक पहुंच गई है और वह 'डायन' अब प्यारी हो गई है। मैंने पहले यही कहा था। इसमें गलत क्या है?
#WATCH | When price of a gas cylinder was Rs 400, she (Smriti Irani) used to talk about 'mehangayi daayan' & now the price has reached Rs 1100 & that 'daayan' has now become darling. This is what I said before. What is wrong in this?: Srinivas BV, President, Indian Youth Congress pic.twitter.com/MeS5dO5xZd
— ANI (@ANI) March 27, 2023
सोमवार को भारतीय यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान तैनात रहे। चार साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के एक दिन बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद कर दी गई है।