फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Six sites including Ganges Ghat of Banaras are included in the possible list of World Heritage

भारत का गौरव: बनारस का गंगाघाट समेत छह स्थल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल

Thu, 20 May 2021 02:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 20 May 2021 02:51 AM IST
सार

  • केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा, यूनेस्को को नौ नामों की सूची भेजी, उसमें से छह संभावित सूची में चयनित

विज्ञापन
Indian Six sites including Ganges Ghat of Banaras are included in the possible list of World Heritage
बनारस का गंगा घाट (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व की प्राचीनतम नगरी वाराणसी का गंगाघाट रिवर फ्रंट, महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कांचीपुरम के मंदिर, जबलपुर का भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और हायर बेंकल विश्व धरोहर की संभावित सूची में शामिल हो गया है। भारत सरकार ने नौ स्थलों का नाम  प्रस्तावित किया  था। इसमें से यूनेस्को ने छह  को संभावित सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने बुधवार को कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संस्था एएसआई ने यूनेस्को विश्व धरोहर को संभावित सूची में शामिल करने के लिए नौ स्थलों  का नाम प्रस्तावित  करके भेजे थे। इनमें से छह को संभावित सूची में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


इसमें बनारस का  गंगाघाट रिवर फ्रंट भी शामिल है। इनमें से दो स्थल मध्य प्रदेश में जबलपुर स्थित नर्मदा नदी पर बना भेड़ाघाट-लम्हेटाघाट और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम भी है। इनके अलावा महाराष्ट्र का मराठा सैन्य वास्तुकला, कर्नाटक का हायर बेंकल, मेगालिथिक साइट और कांचीपुरम के मंदिरों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed