फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian roads become more dangerous than last year

भारत की सड़कें हुईं और जानलेवा, हर 3.6 मिनट में मरता है एक इंसान

Thu, 21 Apr 2016 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
indian roads become more dangerous than last year
भारत की सड़कें हुईं और जानलेवा - फोटो : getty

पहले से ही जानलेवा मानी जाने वाली भारत की सड़कें अब 2015 में और अधिक जानलेवा हो गई हैं। 2014 के मुकाबले भारत की सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


इस इजाफे के बाद यह संख्या 1.46 लाख पहुंच गई है। इसका मतलब है कि भारत की सड़कों पर दुर्घटनाओं में हर रोज 400 मौतें होती हैं। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि हर 3.6 मिनट में एक व्यक्ति की मौत होती है। 2014 में करीब 4.89 लाख मौतें हुई थीं, जो 2015 में 5 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई हैं।
विज्ञापन


यह आंकड़े परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जगाने के लिए काफी हैं, जिन्होंने 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों को 50 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल इसमें कमी आने के बजाए बढोत्तरी ही होती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे राज्यों में हुईं कम मौतें

indian roads become more dangerous than last year
केन्द्रशासित प्रदेशों में भी हुईं कम मौतें

राज्यों की तरफ से मिले आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 17,666 मौतें हुईं। इसके बाद नंबर आता है तमिलनाडु का, जहां पर 15,642 लोग मारे गए। वहीं महाराष्ट्र में 13,212 कर्नाटक में 10,856 और राजस्थान में 10,510 मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हुई हैं।

जहां एक ओर देश के बड़े राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, वहीं दूसरी ओर छोटे राज्यों और दिल्ली-चंडीगढ़ समेत सभी केन्द्रशासित प्रदेशों में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में कमी आई है। असम में मरने वालों की संख्या में 115 की कमी आई और दिल्ली में 49 मौतें कम हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed