फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Vande Bharat Engine Problem BJP MP Varanasi news and updates

Railways: BJP सांसद समेत 750 यात्री घंटो परेशान होते रहे वंदे भारत में, यूं तीन ट्रेनों के जरिए पहुंचे बनारस

Mon, 09 Sep 2024 06:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 Sep 2024 06:10 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरथना और साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब सवा नौ बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अचानक रुक गई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Indian Railways Vande Bharat Engine Problem BJP MP Varanasi news and updates
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इन दिनों ट्रेन में दुर्घटना और खराबी की कई घटनाएं सामने आ रही है। 8 सितंबर को भी दो रेल दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं। जबकि 9 सितंबर सोमवार को भी एक घटना फिर हुई। जहां तकनीकी खराबी के चलते दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस इटावा में बीच रास्ते में रूक गई है। ये ट्रेन करीब 5 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। इसी ट्रेन में भाजपा की राज्यसभा सांसद गीता शाक्य भी सफर कर रही थी। यात्रियों के हंगामा करने पर उन्हें दूसरी ट्रेनो से कानपुर और अन्य स्टेशनों के लिए भेजा गया। जबकि दूसरा इंजन मंगवाकर भरथना स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ी वंदे भारत को वापस दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भरथना और साम्हो रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब सवा नौ बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अचानक रुक गई। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अचानक इंजन में आई तकनीकी खामी आने के कारण ट्रेन बीच में रुक गई। ट्रेन के बीच रास्ते में रुकने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली। वैसे ही रेलवे के तकनीकी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वे भी ट्रेन में आई तकनीकी खराबी को नहीं सुधार पाए।
विज्ञापन


इसके बाद एक इंजन भेजकर ट्रेन को वापस भरथना स्टेशन लाया गया। सराय भूपति स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन लगाकर वंदे भारत ट्रेन को लूप लाइन पर लाकर मेन लाइन को क्लियर किया गया। इसके बाद करीब 12 बजे मेन लाइन शुरू हो सकी। इस बीच परेशान यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रेलवे ने ताबड़तोड़ यात्रियों को नई दिल्ली-अयोध्या वंदे भारत और नई दिल्ली शताब्दी से कानपुर भेजा। इसके बाद यात्रियों को एक अन्य ट्रेन के माध्यम से बनारस ले जाया जाएगा। इस ट्रेन में लगभग 750 यात्री सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके बाद एक वहां इंजन पहुंचाया गया। इसकी मदद से वंदे भारत ट्रेन को भरथना स्टेशन पर लाया गया। यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों के जरिए पहले कानपुर रवाना किया गया। यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी को करीब पौने तीन बजे दोपहर इंतजाम किया गया। यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed