{"_id":"60fcee87e8a75c2ff45dd864","slug":"indian-railways-oxygen-express-will-deliver-200-metric-tonnes-of-liquid-medical-oxygen-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: ये एक्सप्रेस बांग्लादेश पहुंचाएगी 200 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन, पूरी हुई तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे: ये एक्सप्रेस बांग्लादेश पहुंचाएगी 200 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन, पूरी हुई तैयारी
Sun, 25 Jul 2021 10:24 AM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:24 AM IST
सार
भारतीय रेलवे पहली बार अपने ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिये 200 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन को बांग्लादेश भेजने वाली है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन एक्सप्रेस
- फोटो : ANI
विस्तार
रेल मंत्रालय ने शनिवार (24 जुलाई) को कहा कि भारतीय रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस 200 मीट्रिक टन (एमटी) तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) को बांग्लादेश ले जाने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। यह पहली बार है जब किसी पड़ोसी देश में ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन भेजी जा रही है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, 'शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर में 200 मीट्रिक टन तरल चिकित्सा ऑक्सीजन को बांग्लादेश के बेनापोल तक ले जाने के लिए एक मांग पत्र रखा गया था।' आधिकारिक बयान के मुताबिक सुबह 9.25 बजे 10 कंटेनर में ऑक्सीजन स्टोर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस सेवा के तहत भारतीय रेलवे का प्रयास है कि कम से कम समय के भीतर जितना संभव हो उतना एलएमओ वितरित किया जाए। इस सेवा की शुरुआत 24 अप्रैल, 2021 को कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मेडिकल ऑक्सीजन की भारी कमी से जूझ रहे भारतीय राज्यों को राहत प्रदान करने के लिए किया गया था। इसके तहत 35,000 एमटी से अधिक एलएमओ को 15 राज्यों में पहुंचाया गया। साथ ही लगभग 480 ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचालन किया गया।
विज्ञापन