फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Now luggage will not be stolen in trains, luggage will be safe in otp based digital locker

Indian Railways: ट्रेनों में अब नहीं होगा सामान चोरी, डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेगा लगेज

Fri, 24 Feb 2023 01:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 24 Feb 2023 01:03 PM IST
सार

Indian Railways: भारतीय रेलवे के अनुसार, यह नया लॉक सिस्टम एक ओटीपी के जरिए खुलेगा। ट्रेनों के संचालन के दौरान प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे कर्मियों द्वारा एक ओटीपी प्राप्त किया जाएगा, जहां लोडिंग या अनलोडिंग की जानी है...

विज्ञापन
Indian Railways: Now luggage will not be stolen in trains, luggage will be safe in otp based digital locker
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय रेलवे से हर रोज हजारों यात्री सफर करते है। वहीं अपना सामान एक राज्य से दूसरे राज्य भेजने के लिए रेलवे की मदद लेते हैं। लेकिन कई बार यात्रियों को डर सताता है कि इस दौरान उनका सामान चोरी न हो जाएं या कहीं गुम नहीं हो जाए। लेकिन अब यात्रियों को अपने सामान को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भारतीय रेलवे जल्द ही डिजिटल लॉक सिस्टम लेकर आ रहा है।

विज्ञापन

भारतीय रेलवे के अनुसार, यह नया लॉक सिस्टम एक ओटीपी के जरिए खुलेगा। ट्रेनों के संचालन के दौरान प्रत्येक स्टेशन पर रेलवे कर्मियों द्वारा एक ओटीपी प्राप्त किया जाएगा, जहां लोडिंग या अनलोडिंग की जानी है। इस सिस्टम का आमतौर पर ट्रक में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस स्मार्ट लॉक में जीपीएस लगा होता है। इसकी मदद से वाहन की मौजूदा स्थिति का पता चलता है और सामान चोरी होने की आशंका घट जाती है।

विज्ञापन

फिलहाल इस प्रोटोटाइप को हावड़ा समेत 3-4 डिवीजन में डेवलप किया जा रहा है। इस डिजिटल लॉक का उद्देश्य यही है कि गुड्स और पार्सल वैगन में ताले लगाए जा सकें और इन लॉक को ओटीपी के जरिए सिक्योर किया जाएगा। रेलवे के इस नए कदम से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सामान चोरी की घटनाएं रुकेंगी और माल ढुलाई से होने वाले रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। चालू वित्त वर्ष में 25 जनवरी, 2023 तक रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे से चोरी हुई 25 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। 11,268 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेगा यह सिस्टम

रेलवे द्वारा लाया जा रहा यह नया डिजिटल लॉक सिस्टम एक ओटीपी के माध्यम से खोला या बंद होगा, जो संबंधित रेल कर्मियों/अधिकारी के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। एक बार जब ट्रेन गंतव्य पर पहुंच जाती है, तो पायलट को लॉक बटन दबाकर स्थान की इसकी पुष्टि करनी होगी और रेलवे कर्मियों को ओटीपी को वेरीफाई करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद लॉक अनलॉक करने के लिए ड्राइवर के मोबाइल नंबर पर एक और ओटीपी भेजा जाएगा। यह नया डिजिटल लॉक सिस्टम किसी तरह की छेड़छाड़ या दरवाजों के टकराने जैसी घटना होने पर रेलवे के आधिकारिक मोबाइल नंबर पर अलर्ट संदेश भेजेगा। नए लॉक सिस्टम के इस्तेमाल से ट्रेन को भी ट्रैक किया जाएगा और लोकेशन रिकॉर्ड की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed