फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: hassle of waiting list in trains will end soon, you will get confirmed tickets

Indian Railways: ट्रेनों में जल्द खत्म होगा वेटिंग लिस्ट का झंझट, मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलमंत्री ने बताया प्लान

Sat, 03 Feb 2024 02:26 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:26 PM IST
सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बजट में तीन कॉरिडोर की घोषणा वेटिंग टिकट खत्म करने दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेलवे साल में 700 करोड़ यात्रियों का परिवहन करती है, इस क्षमता को 1000 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष ले जाना है...

विज्ञापन
Indian Railways: hassle of waiting list in trains will end soon, you will get confirmed tickets
Indian Railways - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

ट्रेनों में वेटिंग टिकट पर परेशानी के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ट्रेनों में वेटिंग टिकट की परेशानी खत्म करने को लेकर काम कर रहा है। आने वाले दिनों में लोगों को 120 दिन पहले टिकट बुक कराने की जरूरत नहीं होगी। ट्रेनों में यात्री सुविधाजनक सफर कर सकेंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद इसका प्लान बताया है कि कैसे एक तय डेडलाइन में रेलवे वेटिंग लिस्ट खत्म की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बजट में तीन कॉरिडोर की घोषणा वेटिंग टिकट खत्म करने दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेलवे साल में 700 करोड़ यात्रियों का परिवहन करती है, इस क्षमता को 1000 करोड़ यात्री प्रतिवर्ष ले जाना है। इसके लिए नए रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा और नई गाड़ी चलाई जाएंगी, जिससे वेटिंग लिस्ट खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बजट में की गई घोषणा के अनुसार इन तीनों कॉरिडोर को मिलाकर 40 हजार किमी रेलवे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। यह जर्मनी जैसे विकसित देश के कुल रेलवे ट्रैक के बराबर होगा। इसमें नई रेल ट्रैक के निर्माण के अलावा मौजूदा रेलवे ट्रैक पर जरूरत के अनुसार डबलिंग या उससे अधिक ट्रैक बिछाए जाएंगे। इसके साथ ही ट्रेनों के लिए फ्लाईओवर, अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन चारों कॉरिडोर के निर्माण में 9 वर्ष का समय लग जाएगा। 40 हजार वंदेभारत सुविधाओं वाले कोचों के निर्माण में पांच वर्ष का समय लग जाएगा। इस तरह वेटिंग लिस्ट खत्म करने में अभी छह से सात वर्ष का समय लग जाएगा। यानी वर्ष 2030-31 तक लोगों को कंफर्म टिकट मिल सकेगा।

वेटिंग लिस्ट खत्म करने की दिशा में तीन कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा अचानक बजट में नहीं की गई है। इसके लिए पिछले दो वर्षों से काम चल रहा था। 18 मंत्रालयों, सभी राज्यों और उद्यमियों से विचार विमर्श कर कॉरिडोर की रूप रेखा तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed