फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways are considering extra charge on tickets during festival season

त्योहारों पर टिकट के लिए करनी होगी जेब ढीली, रेलवे कर रहा तैयारी

Sun, 24 Dec 2017 06:02 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 24 Dec 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways are considering extra charge on tickets during festival season
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रेलवे बोर्ड डायनेमिक-प्राइसिंग के तहत दिवाली, दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान प्रीमियम शुल्क वसूलने पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही ऑफ सीजन में छूट देने का प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही रेलवे बोर्ड ने एयलाइंस के प्रतिस्पर्धी किराये की तर्ज पर फ्लैक्सिबल डायनेमिक-प्राइसिंग की जरूरत का उल्लेख किया था। रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि प्रीमियम और छूट से संबंधित डायनेमिक-प्राइसिंग के फाइनल ब्ल्यू प्रिंट को 31 दिंसबर तक अंतिम रूप देने की उम्मीद है।
विज्ञापन


डायनेमिक प्राइसिंग लागू करने के लिए तीन रेलवे जोन, पूर्वी, पश्चिमी और पश्चिम मध्य ने प्रेजेंटेशन तैयार की है। इन जोनों ने सुझाव दिया है कि रात 12 से सुबह 4 बजे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक जैसे असुविधाजनक समय पर पहुंचने पर छूट की पेशकश की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने पहले चरण के साथ ही सीटें खाली रहने के अंतिम चरण में 10-30 फीसदी छूट का सुझाव दिया है। विभिन्न जोन ने भी व्यस्त दिनों और त्योहारी सीजन में 10-20 फीसदी प्रीमियम शुल्क का प्रस्ताव दिया है। यात्रियों से समान रूट पर हाई स्पीड ट्रेनों को चुनने पर अधिक भुगतान करने को कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed