फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian railway use the dress of Porters for advertisement and Will Earn money

खिलाड़ियों की तर्ज पर कुलियों की ड्रेस पर भी होंगे विज्ञापन, रेलवे को होगी मोटी कमाई 

Tue, 13 Mar 2018 05:47 PM IST
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद
राहुल शर्मा, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 13 Mar 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
indian railway use the dress of Porters for advertisement and Will Earn money
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

रेलवे ने यात्रियों पर किराये का ज्यादा बोझ न डालने के साथ कमाई के लिए एक और नया रास्ता ढूंढ लिया है। अब रेलवे खिलाड़ियों की तर्ज पर कुलियों और पोर्टर की ड्रेस का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए करेगा। 

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के इलाहाबाद समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर शीघ्र ही कुली और पोर्टर अपनी वर्दी के जरिए विज्ञापन करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं जोन के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगे एनाउंसमेंट सिस्टम से भी विज्ञापन का प्रसारण होगा।
विज्ञापन


घाटे में चल रही भारतीय रेल को उबारने के लिए वर्ष 2014 से अब तक समय-समय पर मालभाड़े के साथ यात्री किराये में बढ़ोतरी की गई है। इसी दौरान राजधानी, शताब्दी, दुरंतो श्रेणी की ट्रेनों में फ्लैक्सी फेयर सिस्टम भी लागू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों के साथ तमाम राजनैतिक दलों द्वारा किए जा रहे विरोध को देखते हुए आय बढ़ाने के लिए रेलवे ने यात्री किराया एवं मालभाड़े में बढ़ोतरी नहीं करते हुए विज्ञापनों के जरिए अपनी झोली भरने की तैयारी की है। रेलवे ने कुलियों की ड्रेस पर विज्ञापन छाप कर कमाई करने की दिशा में काम शुरू किया है।

एनसीआर के इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़, झांसी, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, ग्वालियर, इटावा आदि बड़े स्टेशनों पर कुलियों एवं पोटर्रों की वर्दी पर विज्ञापन से कमाई होगी। रेलवे की ओर से ही कुलियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रयोग सफल रहा तो रेलवे रनिंग स्टाफ की वर्दी पर भी विज्ञापन छापेगा। 


‘बोर्ड की ओर से इस आशय का पत्र सभी जोनल रेलवे को जारी किया गया है। यात्रियों पर किराये का बोझ न पड़े, इसके लिए एनसीआर जोन में कुली और पोर्टरों की ड्रेस के जरिए विज्ञापन का प्रस्ताव मांगा गया है।’ - गौरव कृष्ण बंसल (सीपीआरओ, एनसीआर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed