फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy to release updated roadmap for indigenisation next week

भारतीय नौसेना: अगले सप्ताह होगा स्वावलंबन 2.0 सेमिनार; नौसेना अगले हफ्ते पेश करेगी नया स्वदेशीकरण रोडमैप

Wed, 27 Sep 2023 11:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:00 PM IST
सार

भारतीय नौसेना का स्वेदशीकरण रोडमैप 4 और 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक 'स्वावलंबन' सेमिनार के दूसरे संस्करण में जारी किया जाएगा। सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Indian Navy to release updated roadmap for indigenisation next week
Indian Navy - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय नौसेना स्वदेशीकरण के एक अपडेटेड रोडमैप का अगले हफ्ते अनावरण करेगी। इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और प्लेटफार्मों में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए उसकी विशिष्ट पहलों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। रोडमैप 4 और 5 अक्तूबर को आयोजित होने वाले वार्षिक ‘स्वावलंबन’ सेमिनार के दूसरे संस्करण में जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

विज्ञापन


नौसेना उप प्रमुख एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि नौसेना अधिकारियों ने बताया कि सेमिनार में पहले दिन पूर्ण सत्र के अलावा, नवाचार और विमानन को समर्पित सत्र होंगे। नवाचार पर सत्र में ‘स्प्रिंट’ पहल पर चर्चा होती है और उसके बाद खरीद, नीतियों और प्रमाणन पर बातचीत होगी। इसके अलावा, तीनों सेवाओं से संबंधित कई अन्य लॉन्च और प्रमुख नीति घोषणाएं अपेक्षित हैं। दूसरे दिन स्वदेशीकरण और शस्त्रीकरण पर सत्र होंगे, जिसमें स्वावलंबन 2.0 दस्तावेज पर उद्योग के साथ एक संवाद सत्र भी होगा। नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि दूसरे दिन चिकित्सा नवाचारों पर ब्रेकआउट सत्र होगा। 50 से अधिक मित्र देशों के रक्षा अताशे और राजनयिक शामिल होंगे।

विज्ञापन

 नौसेना ने पिछले सेमिनार के संकल्प को किया पूरा
एडमिरल सिंह ने कहा, नौसेना ने पिछले साल ‘स्वावलंबन’ सेमिनार में 75 प्रौद्योगिकियों को विकसित करने का संकल्प लिया था और यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। इस बार सेमिनार में पानी के नीचे ड्रोन, स्वायत्त हथियारयुक्त नाव झुंड और अग्निशमन प्रणालियों समेत विभिन्न सैन्य हार्डवेयर उपयोग वाली इन 75 प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सेमिनार में कई नीतिगत फैसले और नई घोषणाएं सामने आएंगी। हालांकि उन्होंने इनका कोई ब्योरा नहीं दिया। सिंह ने कहा, भारतीय नौसेना आत्मनिर्भरता पहल में सबसे आगे है। यह (आत्मनिर्भरता) हमारे लिए मूल सिद्धांत है। स्वदेशीकरण के मोर्चे पर विभिन्न पहलों को सूचीबद्ध करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना के पास अब अनुमोदित उत्पादों की एक शृंखला है और ऐसी कई परियोजनाएं जल्द ही पूरी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed