फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy says Malabar Wargames showed exceptional military skills of the four participating countries

मलाबार वारगेम्स ने दिखाया चारों प्रतिभागी देशों का असाधारण सैन्य कौशल : नौसेना

Sun, 22 Nov 2020 04:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Nov 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Indian Navy says Malabar Wargames showed exceptional military skills of the four participating countries
मालाबार नौसेना अभ्यास - फोटो : twitter : @indiannavy

भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने एक साथ आकर सैन्य अभ्यास कर महासागरों में अपनी आधिपत्यवादी प्रवृत्ति का प्रदर्शन कर रहे चीन को एक संकेत दिया है। भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने शनिवार को कहा कि मलाबार-2020 वारगेम्स में चारों ही प्रतिभागी देशों के असाधारण सैन्य कौशल को दिखा।

विज्ञापन


मलाबार के 24वें संस्करण के दूसरे चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। इस दौरान चारों देशों की नौसेनाओं ने दो चरणों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में अपनी सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग वेस्टर्न फ्लीट रियर एडमिरल स्वामीनाथन ने कहा कि इस संस्करण में हमारे कई यूनिक पहलू सामने आए। इनमें से तीन असाधारण रहे। पहली बार हमने दो चरणों में सैन्य अभ्यास किया। पहला चरण बंगाल की खाड़ी और दूसरा चरण अरब सागर में आयोजित किया गया। यह भी पहली बार है कि भारतीय प्रायद्वीप में ही स्थित दोनों समुद्र में अभ्यास हुआ। दूसरा, इसमें अमेरिकी नौसेना, जापान की मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स, रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी और भारतीय नौसेना ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे अंतराल के बाद यह कोरम पूरा हुआ है। तीसरा, विभिन्न देशों की सेनाओं के बीच असाधारण सैन्य कौशल का प्रदर्शन हुआ। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने मलाबार सैन्य अभ्यास को काफी सफल करार दिया और योजना, नेतृत्व, क्रियान्वयन और मेहमाननवाजी के लिए भारतीय नौसेना का धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed