फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy rescues Panamanian ship attacked by Houthis

Indian Navy:नौसेना ने हूतियों के हमले के शिकार पनामा के जहाज को बचाया; 22 भारतीयों समेत 30 क्रू सदस्य सुरक्षित

Mon, 29 Apr 2024 05:17 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 05:17 AM IST
सार

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान समर्थित हूती आतंकियों ने यमन से लाल सागर में सफर कर रहे व्यापारिक जहाज मैशा और एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर तीन जहाजरोधी बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। यह हमला हूती आतंकियों के लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच सामने आई है।

विज्ञापन
Indian Navy rescues Panamanian ship attacked by Houthis
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद भारतीय नौसेना ने पनामा के झंडे वाले जहाज की तेजी से सहायता की। नौसेना की त्वरित जवाबी कार्रवाई के चलते 22 भारतीयों समेत 30 क्रू सदस्यों की जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि जहाज एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर कच्चा तेल था, जिस पर 26 अप्रैल को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला कर दिया। इसके बाद नौसेना के विध्वंसक पोत आईएनएस कोच्चि ने त्वरित जवाबी कार्रवाई की और क्रू के सभी सदस्यों को बचा लिया। 

विज्ञापन


अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान समर्थित हूती आतंकियों ने यमन से लाल सागर में सफर कर रहे व्यापारिक जहाज मैशा और एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर तीन जहाजरोधी बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हमले में जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। यह हमला हूती आतंकियों के लाल सागर में विभिन्न वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच सामने आई है। विद्रोहियों ने नवंबर के बाद से लाल सागर में हमले बढ़ा दिए हैं।  
विज्ञापन


ईओडी ने जोखिम का लगाया पता
नौसेना ने बताया कि 26 अप्रैल को पनामा का झंडा लगा जहाज एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर मिसाइल हमले के बाद सुरक्षा के लिए विध्वंसक आईएनएस कोच्चि को तैनात किया गया था। एमवी एंड्रोमेडा स्टार को नौसेना के आईएनएस कोच्चि ने बीच में रोका और जहाज की स्थिति का आकलन करने के लिए हेलिकॉप्टर ऑपरेशन समेत हवाई टोही की गई। नौसेना की विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम को भी जोखिम का पता लगाने के लिए तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाजों-नाविकों की सुरक्षा के लिए नौसेना प्रतिबद्ध
नौसेना ने बताया कि एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर 22 भारतीय नागरिकों समेत 30 क्रू सवार थे। ये सभी सुरक्षित हैं और जहाज अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो चुका है। हमारी त्वरित कार्रवाई क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों-नाविकों की सुरक्षा में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और संकल्प को दोहराती है। पिछले कुछ हफ्तों में भारतीय नौसेना ने पश्चिमी हिंद महासागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद उन्हें सहायता प्रदान की है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ रहा गंभीर असर...इस्राइल-हमास जंग के बीच फलस्तीनियों के समर्थन में हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं। इस वजह से कई जहाज अपना रास्ता भी बदल रहे हैं। हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर अब तक चार बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में लगातार हो रहे हूतियों के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ रहा है। 


हमले से भारत के कारोबार पर भी पड़ रहा सीधा असर 
वैश्विक व्यापार का करीब 30 फीसदी कंटेनर हर साल लाल सागर के स्वेज कैनाल से होकर गुजरता है। लेकिन हूती विद्रोहियों के हमलों से यूरोप और एशिया के बीच मुख्य मार्ग पर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारत का 80% व्यापार समुद्री रास्ते से होता है। वहीं 90% ईंधन भी समुद्री मार्ग से ही आता है। समुद्री रास्ते में हमले से भारत के कारोबार पर सीधा असर पड़ता है। इससे सप्लाई चेन बिगड़ने का खतरा रहता है। हूतियों से निपटने के लिए अमेरिका ने करीब 10 देशों के साथ मिलकर एक गठबंधन भी बनाया है, जो लाल सागर में हूतियों को रोकने और कार्गो शिप्स को हमले से बचाने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed