फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy receives third MCA barge Ability to work for 30 years

आत्मनिर्भर भारत: नौसेना को मिला तीसरा एमसीए बार्ज; 30 साल तक काम करने की क्षमता

Mon, 25 Sep 2023 05:49 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Sep 2023 05:49 AM IST
सार

इस प्रकार के आठ बार्ज बनाने के लिए विशाखापत्तनम स्थित एमएसएमई सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. से अनुबंध किया गया है। इसके तहत 18 जुलाई और 18 अगस्त को पहले दो एमसीए बार्ज लॉन्च किए गए थे।

विज्ञापन
Indian Navy receives third MCA barge Ability to work for 30 years
भारतीय नौसेना - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय नौसेना को तीसरा मिसाइल व गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज प्रदान किया गया है। आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी के एक गांव गुट्टेनादीवी में 22 सितंबर को विशाखापत्तनम स्थित युद्धपोत उत्पादन अधीक्षक कमांडर जी रवि ने इसे लॉन्च किया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बार्ज (माल लादने की नाव या बजरा) की सभी प्रमुख प्रणालियां व उपकरण भारत में बने हैं। इसे सरकार की मेक इन इंडिया पहल पर बना गौरवपूर्ण उत्पाद कहा जा सकता है।

विज्ञापन


इस प्रकार के आठ बार्ज बनाने के लिए विशाखापत्तनम स्थित एमएसएमई सेकॉन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. से अनुबंध किया गया है। इसके तहत 18 जुलाई और 18 अगस्त को पहले दो एमसीए बार्ज लॉन्च किए गए थे। इनका निर्माण भारतीय जहाजरानी रजिस्टर (आईआरएस) के वर्गीकृत नियमों के तहत हो रहा है। यह बार्ज अगले 30 साल तक नौसेना में सेवा देने की क्षमता रखते हैं।  
विज्ञापन


फायदा
जहाजों में हथियार व माल लादने व उतारने में तेजी मंत्रालय के अनुसार, एमसीए बार्ज नौसेना को अपने काम तेजी से पूरे करने में मदद करेंगे। यह परिवहन और नौसेना के जहाजों में हथियार व माल लादने व उतारने जैसे कामों में उपयोग होंगे। साथ ही बांध, जलबंधक, सेतु और बंदरगाहों में भी यह उपयोग किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed