{"_id":"60ed8f348ebc3ebc7b56b39f","slug":"indian-navy-receives-10th-anti-submarine-warfare-aircraft-p-8i-from-us-aerospace-company-boeing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा क्षेत्र: भारतीय नौसेना को मिला दसवां 'पी-8आई' युद्धक विमान, अमेरिकी कंपनी बोइंग से हुई थी डील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रक्षा क्षेत्र: भारतीय नौसेना को मिला दसवां 'पी-8आई' युद्धक विमान, अमेरिकी कंपनी बोइंग से हुई थी डील
Tue, 13 Jul 2021 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:33 PM IST
सार
रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए निविदा पर हस्ताक्षर किए थे और बाद में 2016 में चार अतिरिक्त विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
पी-8आई विमान
- फोटो : Twitter@indian navy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी बोइंग से दसवां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई प्राप्त किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए निविदा पर हस्ताक्षर किए थे और बाद में 2016 में चार अतिरिक्त विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, “पी-8आई विमानों में न सिर्फ बेहतरीन समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताएं हैं बल्कि आपदा के समय राहत एवं मानवीय सहायता कार्य में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने पिछले साल नवंबर में नौंवा विमान प्राप्त किया था।
विज्ञापन