फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy Imphal, Imphal Yard 12706 Indian Navy, Imphal Bulls Eye Brahmos, Brahmos maiden firing at sea

Imphal: नौसेना के स्वदेशी पोत को बड़ी सफलता, पहले ही वार में मिसाइल नष्ट; समुद्र से पहली बार दागी गई ब्रह्मोस

Wed, 22 Nov 2023 11:37 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 22 Nov 2023 11:37 AM IST
सार

भारतीय नौसेना को बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में बनकर तैयार हुए नौसेना के नवीनतम स्वदेशी पोत- इम्फाल से पहले और सटीक प्रहार में मिसाइल नष्ट करने में कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Indian Navy Imphal, Imphal Yard 12706 Indian Navy, Imphal Bulls Eye Brahmos, Brahmos maiden firing at sea
भारतीय नौसेना के पोत इम्फाल से ब्रह्मोस की फायरिंग (वीडियो स्क्रीनशॉट) - फोटो : social media

विस्तार

नौसेना ने एक बयान में कहा, भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक पोत- इम्फाल (यार्ड 12706) से निर्देशित प्रहार किया गया। समुद्र में अपनी पहली ब्रह्मोस फायरिंग में इम्फाल ने सटीक निशाना साधा। नौसेना की भाषा में इसे 'बुल्स आई' स्कोर करना कहा गया।
विज्ञापन


नौसेना का संदेश- किसी भी समय लड़ाई के लिए तैयार
नौसेना के अनुसार, किसी जहाज के कमीशन होने / पूरी तरह सेना का हिस्सा बनने  (Commissioning) से पहले विस्तारित रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का पहली बार परीक्षण किया गया है। बयान में कहा गया कि ऐसे अभ्यास से नौसेना संदेश देना चाहती है कि किसी भी हालात में लड़ाई के लिए नौसेना तैयार है।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पर नौसेना को पूरा भरोसा
स्वदेशी पोत इम्फाल से मिसाइल नष्ट करने में मिली सफलता को रेखांकित करते हुए नौसेना ने कहा, इससे 'आत्मनिर्भर भारत' आह्वान के तहत बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता की भी पता चलता है। इम्फाल को अपने बेड़े में शामिल करने का फैसला दिखाता है कि नौसेना स्वदेशी हथियारों और प्लेटफार्मों की सुनिश्चित विश्वसनीयता पर अटूट फोकस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी स्टील से बना जहाज 164 मीटर लंबा
जहाज को नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के बाद नौसेना ने बीते 20 अक्तूबर को जारी एक बयान में कहा, जहाज का निर्माण स्वदेशी स्टील DMR 249A का उपयोग करके किया गया है। इम्फाल भारत में निर्मित सबसे बड़े विध्वंसक जहाजों में से एक बताया जा रहा है। इसकी कुल लंबाई 164 मीटर है। 

मिसाइलों से लैस इम्फाल बेहद विध्वंसक
इम्फाल पोत की क्षमता के बारे में नौसेना ने बताया कि यह सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक 'ब्रह्मोस' मिसाइलों और मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली 'बराक-8' मिसाइलों से लैस है। समुद्र के भीतर युद्ध क्षमता के लिए विध्वंसक जहाज में कई और भी सुविधाओं को जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed