{"_id":"6346ddfe5b14bf3b8355735c","slug":"indian-navy-evacuates-one-iranian-naval-personnel-off-mumbai-coast-after-he-suffers-cardiac-arrest-ins-shikra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक ईरानी नौसैनिक की बचाई जिंदगी, दिल का दौरा पड़ने से जोखिम में थी जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: भारतीय नौसेना ने एक ईरानी नौसैनिक की बचाई जिंदगी, दिल का दौरा पड़ने से जोखिम में थी जान
Wed, 12 Oct 2022 09:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Oct 2022 09:09 PM IST
सार
बयान के मुताबिक, मुंबई अपतटीय क्षेत्र में ईरानी नौसेना के पोत आईआरआई मकरान पर सवार ईरानी नौसैनिक को दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना ने बुधवार को ईरान के एक नौसैनिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई अपतटीय क्षेत्र से सुरक्षित बचा लिया। नौसेना द्वारा जारी बयान के अनुसार, भारतीय नौसेना के एक एएलएच (आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर) ने आज सुबह 8:30 बजे मुंबई में आईएनएस शिकरा से उड़ान भरी। इस्लामिक ईरान गणराज्य की नौसेना ने एक ईरानी नौसैनिक के संबंध में चिकित्सीय आपात स्थिति का संदेश दिया था।
विज्ञापन
बयान के मुताबिक, मुंबई अपतटीय क्षेत्र में ईरानी नौसेना के पोत आईआरआई मकरान पर सवार ईरानी नौसैनिक को दिल का दौरा पड़ा था। इसमें कहा गया कि हेलीकॉप्टर की मदद से बीमार नौसैनिक और उसकी देखभाल करने के लिए दो अन्य को आईआरआई मकरान से सीधे नौसैन्य अस्पताल, आईएनएचएस अश्विनी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सीडीएस ने किया HAL का दौरा
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने आज बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड सुविधाओं का दौरा किया। यहां उन्हें फिक्स्ड और रोटरी विंग प्लेटफॉर्म से संबंधित चल रही परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनकी यात्रा के दौरान एचएएल प्रमुख सीबी अनंतकृष्णन और शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन