फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian navy developed anti swarm drone ammunition can create iron wall

Indian Navy: नौसेना की बड़ी कामयाबी, विकसित किया युद्धक जहाजों को ड्रोन हमले से बचाने वाला हथियार

Thu, 05 Oct 2023 12:56 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Oct 2023 12:56 PM IST
सार

कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
indian navy developed anti swarm drone ammunition can create iron wall
नेवी - फोटो : ट्विटर/ रॉयल नेवी

विस्तार

आज के समय की पारंपरिक लड़ाईयों में ड्रोन्स काफी अहम हो गए हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध ये यह बात साबित भी हो गई है। यही वजह है कि विभिन्न देशों की सेनाएं ऐसे हथियार विकसित कर रही हैं, जो उन्हें ड्रोन्स के हमले से बचाएं। भारतीय नौसेना ने भी इस दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल नौसेना ने एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो उसके युद्धक जहाजों को ड्रोन के हमले से बचाएगा। 
विज्ञापन


नौसेना ने विकसित किया एंटी स्वार्म ड्रोन हथियार
भारतीय नौसेना ने 30 एमएम का एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो स्वार्म ड्रोन्स के हमले से बचाएगा। इस हथियार की खासियत ये है कि यह हवा में युद्धक जहाज के आसपास एक रक्षा कवच बना सकता है, जिससे स्वार्म ड्रोन्स को खत्म किया जा सकता है। कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है। इस हथियार को एके-630 वेपन सिस्टम से फायर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह हथियार स्वार्म ड्रोन्स के खिलाफ हमले में काफी प्रभावी पाया गया है और इसके लैब ट्रायल्स भी पूरे हो गए हैं। 
विज्ञापन

   

दिल्ली में हो रहा नेवी के स्वावलंबन 2023 का आयोजन
बता दें कि जब छोटे-बड़े कई ड्रोन्स बड़ी संख्या में एक साथ हमला करते हैं तो उन्हें स्वार्म ड्रोन्स कहा जाता है। बता दें कि दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय नौसेना के स्वावलंबन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नौसेना ने ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम भी प्रदर्शित किया। इस सिस्टम की खासियत ये है कि यह ड्रोन्स के कम्युनिकेशन सिस्टम को जाम कर सकता है। यह ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम पूरी तरह से भारत में विकसित किया गया है और साल 2021 में यह हथियार IDEX कंपटीशन भी जीत चुका है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed