{"_id":"5d32995f8ebc3e6d1e2bd626","slug":"indian-meteorological-department-issued-red-alert-in-kasargod-district-for-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, खोला गया कल्लार्कुट्टी बांध का दरवाजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, खोला गया कल्लार्कुट्टी बांध का दरवाजा
Sat, 20 Jul 2019 10:02 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 20 Jul 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश का कहर जारी रहेगा
- फोटो : ANI
केरल में भारी बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। आसमान से बरस रहे पानी ने संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद जिला प्रशासन को कई परिवारों को राहत शिविरों में भेजने को मजबूर होना पड़ा है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के तीन जिलों में अत्यंत भारी बारिश के कारण आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान ने आज कासरगोड़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं इडुक्की, कन्नूर, कोझीकोड, मलाप्पुरम और वायनाड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोझीकोड और वायनाड में 21 जुलाई के लिए रेड और मलाप्पुरम और कन्नूर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वायनाड और कोझीकोड जिलों में 22 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
Kerala: Meteorological Dept issued red alert in Kasargod district for today&orange alert for Idukki,Kannur,Kozhikode,Malappuram&Wayanad. Red alert for Kozhikode&Wayanad for 21 July&orange alert for Malappuram&Kannur. Red alert issued for Wayanad&Kozhikode districts for 22 July.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 20, 2019
कन्नूर जिले में भारी बारिश के कारण थावक्करा, पडन्नापलन और वल्लीक्कुन्नू क्षेत्रों से लगभग 30 परिवारों को दो अलग-अलग राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। वहीं कोझीकोड जिले के चेरुवन्नूर क्षेत्र से 36 परिवारों को नल्लम में स्थित अस्थायी राहत शिविर कैंप में भेज दिया गया है। इसी बीच जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद इडुक्की जिले में स्थित कल्लार्कुट्टी बांध के एक शटर को खोल दिया गया है।