फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Meteorological Department Heavy to very heavy rainfall likely in Mumbai Madhya Maharashtra next 48 hrs

Weather Update: अगले 48 घंटों में मुंबई और मध्य महाराष्ट्र में होगी भारी बारिश, आईएमडी की चेतावनी

Mon, 26 Jun 2023 02:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 02:38 AM IST
सार

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण और महाराष्ट्र से तटीय कर्नाटक तक फैली एक सक्रिय ट्रफ जैसी सिनोप्टिक स्थितियां अगले 48 घंटों में कोंकण समेत पूरे क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश लाएगी।

विज्ञापन
Indian Meteorological Department Heavy to very heavy rainfall likely in Mumbai Madhya Maharashtra next 48 hrs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और गुजरात के कच्छ इलाके पर चक्रवाती परिसंचरण की वजह से महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी ने रविवार को कहा कि मुंबई और मध्य महाराष्ट्र सहित तटीय क्षेत्र में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, गुजरात के कच्छ क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण और महाराष्ट्र से तटीय कर्नाटक तक फैली एक सक्रिय ट्रफ जैसी सिनोप्टिक स्थितियां अगले 48 घंटों में कोंकण समेत पूरे क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश लाएगी। आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि मुंबई और मध्य महाराष्ट्र में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने के आसार है। अधिकारी ने कहा, लंबे अंतराल के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिक से अधिक क्षेत्रों को कवर कर रहा है। रविवार को दिल्ली और मुंबई में मानसून एक साथ पहुंचा। मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। कोलाबा वेधशाला ने रविवार को बीते 24 घंटों में 86 मिमी बारिश दर्ज की, जबकि उपनगरों के प्रतिनिधि सांताक्रूज़ मौसम केंद्र ने इसी अवधि में 176.1 मिमी बारिश दर्ज की। 
विज्ञापन


शनिवार को मुंबई में भारी बारिश, दो की मौत
मानसून की आमद के साथ ही मुंबई में शनिवार को भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारी बारिश के चलते मुंबई को गोवंडी इलाके में दो लोग नाले में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।  मुंबई में कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी घटनाएं हुई हैं। चेंबूर इलाके में 80 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं  विक्रोली में 79 मिमी, सायन में 61 मिमी, घाटकोपर में 61 मिमी, माटुंगा में 61 मिमी बारिश हुई। अंधेरी सबवे में पानी भर जाने के चलते यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जल जमाव से भी लोगों को परेशानी हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed