{"_id":"63b1b72970b88108794e604e","slug":"indian-medical-student-dies-in-china-family-seeks-help-from-government-to-bring-back-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"China: चीन में हुई तमिलनाडु के छात्र की मौत, परिजनों ने शव वापस लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China: चीन में हुई तमिलनाडु के छात्र की मौत, परिजनों ने शव वापस लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से की अपील
Sun, 01 Jan 2023 10:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:09 PM IST
सार
अब्दुल शेख की हालत ऐसी हो गई थी कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराना पड़ा। वहीं इलाज के दौरान अब्दुल शेख की मौत हो गई। अब तमिलनाडु के रहने वाले उसके परिजनों ने अब्दुल का शव वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से अपील की है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय
- फोटो : Facebook@MEA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में पिछले पांच सालों से पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र की बीमारी के कारण चीन में ही मौत हो गई है। वहीं,अब आर्थिक रूप से कमजोर उसके परिजनों ने मृतक छात्र के शव को वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्र अब्दुल शेख भारत के तमिलनाडु राज्य का निवासी था। 22 वर्षीय अब्दुल शेख चीन में मेडिकल का विद्यार्थी था।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय छात्र अब्दुल शेख अपने कोर्स के अंतिम वर्ष का छात्र था और वह चीन में इंटर्नशिप कर रहा था। अब्दुल हाल ही में भारत आया था और फिर दोबारा 11 दिसंबर को वापस चीन गया था। जहां उसे आठ दिनों तक अनिवार्य पाबंदियों का पालन करने के बाद शेख पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत में किकिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपनी इंटर्नशिप के लिए गया था। जहां वह बीमार हो गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के अनुसार अब्दुल शेख की हालत ऐसी हो गई थी कि उसे इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराना पड़ा। वहीं इलाज के दौरान अब्दुल शेख की मौत हो गई। अब तमिलनाडु के रहने वाले उसके परिजनों ने अब्दुल का शव वापस भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय से अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से भी मदद का आग्रह किया है।
विज्ञापन
चीन में कोरोना का बुरा हाल
एक डाटा फर्म के अनुसार, चीन में कोविड के कारण होने वाली मौतों में प्रतिदिन नौ हजार लोगों की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्रिटिश आधारित रिसर्च फर्म एयरफिनिटी ने चीन में कोविड से मरने वालों की संख्या दोगुना हो गई हैं, क्योंकि संक्रमण से मामलों की संख्या बढ़ी है। नवंबर में जीरो कोविड पॉलिसी को हटाने के बाद कोविड मामलों में वृद्धि हुई है। वर्षों से जीरो कोविड पॉलिसी लागू थी।