फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian man in UAE win a whopping 4 million dollar in a raffle draw in Abu Dhabi

भारतीय ने सऊदी में जीती 28 करोड़ की लॉटरी, इस बात से अंजान नहीं उठा रहा फोन

Sun, 05 May 2019 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 May 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
Indian man in UAE win a whopping 4 million dollar in a raffle draw in Abu Dhabi
सांकेतिक तस्वीर

संयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय शख्स ने 15 मिलियन दिरहम यानी 28 करोड़, 25 लाख, 17 हजार 500 रुपये का एक जैकपॉट जीत लिया है। उसके हाथ यह जैकपॉट अबू धाबू में रफ्फेल ड्रा में लगा है। सऊदी में ड्रा के जरिए कई भारतीयों की किस्मत चमक चुकी है।

विज्ञापन


28 करोड़ की लॉटरी जीतने वाले इस शख्स का नाम शूजित केएस है जो शारजाह में रहते हैं। उन्होंने शुक्रवार को अबू धाबी में ड्यूटी फ्री टिकट सीरीज ड्रा जीती। इसका लाइव प्रसारण यूट्यूब पर हुआ था। 
विज्ञापन


शोजित ने एक अप्रैल को ऑनलाइन यह टिकट खरीदा था लेकिन वह इस बात से अंजान थे कि वह करोड़पति बन गए हैं। वह लगातार अधिकारियों द्वारा उन कॉल्स को खारिज करते रहे जो उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अबू धाबी के अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हर महीने बिग टिकट रफ्फेल का आयोजन करवे वाले रिचर्ड ने कहा, 'जब तक हमारा फोन नहीं उठाया जाता हम कोशिश जारी रखेंगे। यदि हमारा उससे संपर्क नहीं हो पाता है तो हम उसके घर जाएंगे। हमें पता है शारजाह में वह कहां रहता है।'

उन्होंने बताया कि एक और भारतीय प्रवासी मंगेश मैंदे ने ड्रा में बीएमडब्ल्यब 220आई जीती है। वहीं आठ भारतीयों और एक पाकिस्तानी नागरिक ने सांत्वना पुरस्कार जीता है। पिछले साल केरल के एक ड्राइवर जॉन वीरुगीज ने रफ्फेल ड्रा में 12 मिलियन दिरहम यानी 22 करोड़ 60 लाख 14 हजार रुपये जीते थे।


जनवरी में एक केरल के रहने वाले एक शख्स ने यूएई के अबू धाबी के रफ्फेल ड्रा में 12 मिलियन दिरहम जीते थे। अबू धाबी में अक्तूबर 2017 में 10 में से आठ भारतीयों ने रफ्फेल ड्रा में एक मिलियन दिरहम यानी 1 करोड़ 88 लाख 34 हजार 500 रुपये जीते थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed