फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Maid Exploited In Saudi Saudi Arabia Reaches Home The Help Of Sushma Swaraj And KT Rama Rao

सऊदी अरब में शोषण का शिकार हुई महिला सुषमा की मदद से पहुंची अपने घर

Wed, 03 May 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 03 May 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
 Indian Maid Exploited In Saudi Saudi Arabia Reaches Home The Help Of Sushma Swaraj And KT Rama Rao
हसीना बेगम

सऊदी अरब में नौकरानी का काम करने वाली हसीना बेगम सकुशल भारत लौट आई हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तेलंगाना के मंत्री के.टी रामाराव की मदद से हसीना मंगलवार को अपने घर हैदराबाद लौट पाईं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि हसीना बेगम पिछले साल अक्टूबर में नौकरी के सिलसिले में सऊदी अरब के दम्मम गई थीं। लेकिन वहां उनका शोषण किया जाता था। उन्हें तनख्वाह भी नहीं दी जाती थी। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत दूतावास में पहुंचे सऊदी अरब में बंधक बनाए गए युवक
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका मालिक शमान समी खलीफा उन्हें एक कमरे में बंद करके रखता था और बाहर जाने की इजाजत नहीं देता था। किसी तरह हसीना वहां से भाग निकलीं और पुलिस स्टेशन पहुंच गईं। लेकिन खलीफा दोबारा उन्हें अपने घर वापस ले गया। 


पिछले महीने मार्च में जब वो दोबारा भागने की कोशिश कर रही थीं तो खलीफा ने उन्हें एक इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया था। जिसके बाद से वो लगातार मालिक के चंगुल से खुद को बचाए जाने की अपील कर रही थीं।

हसीना के परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 31 मार्च को तेलंगाना के संगठन मजलिस बचाओ तहरीके से मदद मांगी। संगठन ने सुषमा स्वराज और सऊदी में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को पत्र लिखा। मामला संज्ञान में आने के बाद सुषमा ने कदम उठाया जिससे हसीना हैदराबाद पहुंच पाईं। इस मामले में बेगमपेट पुलिस ने स्थानीय एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- सऊदी में भारतीय महिला के साथ शारीरिक शोषण, 3 लाख में बेचा

हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान हसीना ने सुषमा, के.टी रामाराव और सऊदी में भारतीय दूतावास को शुक्रिया कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed