फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Indian government is anti-Muslim and anti-Pakistan said imran khan

इमरान खान ने अमेरिकी अखबार में निकाली बौखलाहट, कहा- भारत की सत्ताधारी पार्टी मुस्लिम व पाक विरोधी

Fri, 07 Dec 2018 11:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Indian government is anti-Muslim and anti-Pakistan said imran khan
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : File Photo

पाक पीएम इमरान खान ने चुनाव जीतने से पहले भले ही कहा हो कि भारत यदि एक कदम आगे बढ़ेगा तो हम दो कदम चलेंगे, लेकिन अब उनके सुर बदल गए हैं। इमरान ने अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट की वरिष्ठ एसोसिएट संपादक लाली वेमाऊथ को दिए इंटरव्यू में कहा है, भारत की सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) न सिर्फ पाक बल्कि मुस्लिम विरोधी भी है। भारत का आतंकवाद पर पाक के प्रति रवैया नहीं बदलने से बौखलाए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि भाजपा ने मेरी तरफ से की गई शांति की हर कोशिश को नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन


इमरान ने वाशिंगटन पोस्ट में अपनी बौखलाहट का प्रदर्शन करते हुए कहा कि भारत सरकार लगातार उनकी कोशिशों को इसलिए नाकाम कर रही है क्योंकि वहां आगामी महीनों में चुनाव होने हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि करतारपुर कॉरिडोर खोलने से भारत-पाक वार्ता का दौर फिर शुरू होगा। 
विज्ञापन


इमरान से जब ने पूछा गया कि भारत चाहता है कि मुंबई हमले के अपराधियों को सजा मिले तो उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सरकार से इस मसले पर बात की है। इमरान ने कहा कि हम भी इसे सुलझाना चाहते हैं। यह आतंक से जुड़ा मामला था और मुझे उम्मीद है कि भारत में चुनाव के बाद दोनों देशों में वार्ता फिर शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में सार्क शिखर सम्मेलन में भारत को न्यौता देने पर सुषमा स्वराज ने कहा था कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं हो सकते। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पाक पर आतंकियों को पनाह देने की बात कही है। 

इस पर इमरान ने कहा कि पाक किसी आतंकी या आतंकवादी गुट को पनाह नहीं दे रहा है। इमरान ने उलटे अमेरिका से पूछा कि वह बताए, पाक में आतंकी गुट कहां सक्रिय हैं? इमरान ने यह तक कहा कि पाक का 9/11 से कोई लेना-देना नहीं है। ओसामा अफगानिस्तान में था और इसमें पाक की कोई भूमिका नहीं थी।

पहले भी साधते रहे हैं निशाना

ये पहला मौका नहीं है जब इमरान खान ने भाजपा पर निशाना साधा हो। पिछले दिनों ट्वीट करते हुए इमरान लिखा था कि शांति बहाली के लिए वार्ता की शुरुआत की मेरी पहल पर भारत के अहंकारी और नकारात्मक जवाब से बेहद निराश हूं। हालांकि, मैं अपनी पूरी जिंदगी ऐसे छोटे लोगों से मिला हूं जो बड़े दफ्तरों पर ऊंचे ओहदे पर बैठे हैं, लेकिन उनके पास आगे तक देख सकने के लिए दूरदर्शी सोच की कमी है।

अमेरिका के लिए किराए की बंदूक की तरह इस्तेमाल नहीं होगा पाक

अपने इंटरव्यू में इमरान ने अमेरिका पर भी अपनी भड़ास निकाली और कहा कि पाक अब अमेरिका की किराए की बंदूक की तरह इस्तेमाल नहीं होगा। हम आत्मसम्मान के साथ अमेरिका से संबंध रखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चीन के साथ कारोबारी रिश्तों के समान ही हमारे संबंध अमेरिका से भी हैं। लेकिन यदि हम अमेरिकी राजनीति से असहमत हैं तो उसका मतलब यह नहीं है कि हम उसके विरोधी हैं। यदि कुछ लोग ऐसा मानते हैं तो यह उनका साम्राज्यवादी दृष्टिकोण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed