फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian fighter jets marching contingent to take part in French National Day parade with PM Modi as main guest

बैस्टिल डे परेड: फ्रांस की धरती पर पीएम मोदी देखेंगे भारतीय लड़ाकू जेट का जलवा, इस बेड़े के विमान होंगे शामिल

Mon, 22 May 2023 10:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 22 May 2023 10:42 PM IST
सार

दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के इस पड़ाव के पूरे होने के मौके पर भारतीय सुरक्षा बलों का भी एक दल फ्रांस की इस सैन्य परेड में शामिल होगा। भारत और फ्रांस रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी का यह फ्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Indian fighter jets marching contingent to take part in French National Day parade with PM Modi as main guest
पीएम मोदी के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अब जानकारी आई है कि भारत फ्रांसीसी बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के लिए लड़ाकू विमान सहित एक सैन्य दल भेजने की तैयारी कर रहा है। रक्षा अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारतीय सैन्य दल में एक मार्चिंग दल भी शामिल होगा। भारतीय वायु सेना फ्लाईपास्ट में भाग लेने के लिए अपने लड़ाकू विमानों को तैनात करेगी। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि भारत जगुआर बेड़े से अपने विमान भेज सकता है। इन विमानों को फ्रांसीसी कंपनी द्वारा डिजाइन किया गया है। जगुआर बेड़े के विमानों को 1980 के दशक में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को 25 साल पूरे
जुलाई में होने वाली फ्रांस की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी सैन्य परेड बैस्टिल डे परेड में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे।  वह इस परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस परेड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है। भारत और फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को 25 साल पूरे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों के इस पड़ाव के पूरे होने के मौके पर भारतीय सुरक्षा बलों का भी एक दल फ्रांस की इस सैन्य परेड में शामिल होगा। भारत और फ्रांस रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं और पीएम मोदी का यह फ्रांस दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। 

क्या है बैस्टिल डे परेड
14 जुलाई 1789 को सैन्य किले और जेल के रूप में मशहूर बैस्टिल पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर उस पर कब्जा कर लिया था। इस घटना को फ्रांसिसी क्रांति की शुरुआत माना जाता है। यही वजह है कि साल 1880 से लगभग हर साल 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल डे परेड आयोजित की जाती है। इस दौरान पेरिस में सैन्य परेड निकाली जाती है और आतिशबाजी की जाती है। इस दिन को फ्रांस के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि पीएम मोदी का इस परेड में मुख्य अतिथि बनना भारत-फ्रांस के मजबूत होते संबंधों का उदाहरण है।

 
 2016 में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ भारत आई थी सैन्य टुकड़ी
बता दें कि साल 2016 में जब फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत आए थे तब फ्रांस ने भी अपनी टुकड़ी भेजी थी। उस समय, 7वीं बख्तरबंद ब्रिगेड की 35वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 56 कर्मियों वाला फ्रांसीसी दल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed