फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Embassy says in view of increasing violence, Indians avoid non essential travel to Afghanistan

भारतीय दूतावास: बढ़ती हिंसा के मद्देनजर भारतीयों को अफगानिस्तान की गैर जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

Wed, 30 Jun 2021 03:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 30 Jun 2021 03:16 AM IST
सार

  • भारतीय दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति बेहत खतरनाक बनी हुई है। कई प्रांतों में और आतंकवादी समूहों ने हिंसक गतिविधियों को बढ़ाते हुए नागरिकों को निशाना बनाया है।

विज्ञापन
Indian Embassy says in view of increasing violence, Indians avoid non essential travel to Afghanistan
terrorism - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारत के नागरिकों को वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है। दूतावास ने अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों में नागरिकों समेत बढ़ती हिंसा को देखते हुए जोर देकर भारतीय नागरिकों से सभी प्रकार के गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सुरक्षा की स्थिति बेहत खतरनाक बनी हुई है। कई प्रांतों में और आतंकवादी समूहों ने हिंसक गतिविधियों को बढ़ाते हुए नागरिकों को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


आतंकियों ने हमलों की एक श्रृंखला को अंजाम देते हुए रक्षा, सुरक्षाबलों, संस्थानों और सरकार तक को निशाना बना रहे हैं। दूतावास ने आगे कहा कि भारतीय नागरिक कोई अपवाद नहीं हैं। उनका चेहरा देखते हुए उन्हें अगवा भी किया जा सकता है। प्रमुख शहरों में बाहर की यात्रा से बचना चाहिए और कोई आवश्यक कार्य को जब तक संभव हो सकता है रोक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा से चिंतित भारत
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में फिर से बढ़ती हिंसा को लेकर चिंतित है और उसने शांति प्रक्रिया को आगे ले जाने के लिए व्यापक संघर्ष विराम पर जोर दिया है।

विदेशमंत्री एस जयशंकर हाल ही में कुवैत और केन्या के दौरे के दौरान दोहा में भी ठहरे थे। दोहा में कतर नेताओं के साथ वार्ता में अफगानिस्तान के मुद्दे पर भी बात हुई थी। साथ ही जयशंकर ने अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीजाद से भी मुलाकात की थी।


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान में स्थायी शांति के लिए सही मायनों में देश के अंदर और आसपास दोहरी शांति की आवश्यकता है। हिंसा में तत्काल कमी और असैन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत अफगानिस्तान में स्थायी और व्यापक संघर्ष विराम चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed