{"_id":"5ac75c594f1c1bbe618b5d4d","slug":"indian-defence-official-site-hack-chinese-threat-on-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक नहीं, मामले पर सरकार ने दी सफाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक नहीं, मामले पर सरकार ने दी सफाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक होने की खबर पर सरकार ने अपनी सफाई दी है, मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि तकनीकि खराबी के चलते ऐसा हुआ है। अगर आप इंटरनेट पर रक्षा मंत्रालय की साइट खोलने का प्रयास करेंगे तो आपके सामने पेज एरर शो होगा। लेकिन गौर करने की बात ये है कि पेज पर आप एक चाइनीज करैक्टर देखेंगे। जिससे ये संदेह उठ रहा था कि इसके पीछे चीन के किसी शातिर का हाथ है।
रक्षा मंत्रालय की कई जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं। वहीं तकनीक ही वो माध्यम है जिससे कई प्रकार की सुरक्षा जानकारियों को सेना के बीच साझा किया जाता है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय की साइट अगर हैक होती तो ये एक गंभीर प्रश्न है। मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है। उनका आश्वासन है कि जल्द ही ये दिक्कत दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
पेज पर आए एरर में चीनी भाषा महत्वपूर्ण है, इसके सत्यापन में समय लग सकता है लेकिन फिलहाल तो यही समझा जा रहा था कि रक्षा मंत्रालय की साइट हैक होने के पीछे चीन है। जिस तरह से चीन और भारत के बीच दोकलम एक समस्या रही है, उससे संबंधित कई मायनों में भारतीय रक्षा मंत्रालय के पास ऐसी जानकारियां हैं जिसे लेकर चीन ऐसा कर सकता है।
साइट के हैक होने की खबर के पीछे वजह जो भी है लेकिन ये चिंतित करने वाली बात तो है ही। वैश्विक स्तर पर भारतीय सेना बड़ी भी है और कई बड़े उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध भी। ऐसे में साइट का यूं ठप होना भारतीय प्रोद्योगिकी सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Ministry of Defence website hacked, Chinese characters appearing on the website home page. pic.twitter.com/VBzWXLC8EM
— ANI (@ANI) April 6, 2018विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय की कई जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं। वहीं तकनीक ही वो माध्यम है जिससे कई प्रकार की सुरक्षा जानकारियों को सेना के बीच साझा किया जाता है। ऐसे में रक्षा मंत्रालय की साइट अगर हैक होती तो ये एक गंभीर प्रश्न है। मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है। उनका आश्वासन है कि जल्द ही ये दिक्कत दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Action is initiated after the hacking of MoD website. The website shall be restored shortly. Needless to say, every possible step required to prevent any such eventuality in the future will be taken, tweets Defense Minister Nirmala Sitharaman (File Pic) pic.twitter.com/Gy51X9pPA9
— ANI (@ANI) April 6, 2018