{"_id":"6231db19057a3933ca3525af","slug":"indian-coast-guard-ship-saksham-commissioned-on-wednesday-in-goa-by-defence-secretary-ajay-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: भारतीय तटरक्षक जहाज 'सक्षम' को सेवा में शामिल किया गया, रक्षा सचिव रहे मौजूद ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: भारतीय तटरक्षक जहाज 'सक्षम' को सेवा में शामिल किया गया, रक्षा सचिव रहे मौजूद
Wed, 16 Mar 2022 06:12 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 16 Mar 2022 06:12 PM IST
सार
इसे 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण के अनुरूप मैसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
Indian Coast Guard Ship Saksham commissioned
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा में अपतटीय गश्ती पोत भारतीय तटरक्षक जहाज सक्षम को सेवा में शामिल किया गया है। सक्षम 105 मीटर अपतटीय गश्ती जहाजों की सीरीज में पांचवां जहाज है। गोवा में बुधवार रक्षा सचिव अजय कुमार ने महानिदेशक वीएस पठानिया और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन
पांच अपतटीय गश्ती जहाज (ओपीवी) की श्रृंखला में ओपीवी सक्षम पांचवे स्थान पर है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' के दृष्टिकोण के अनुरूप मैसर्स गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
यह जहाज अत्याधुनिक नेविगेशन और संचार उपकरण, सेंसर और मशीनरी से सुसज्जित है। यह 105 वर्ग मीटर (344 फीट 6 इंच) लंबा और इसका वजन लगभग 2400 टन है। इसमें इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, पावर मैनेजमेंट सिस्टम, इंटीग्रेटेड मशीनरी कंट्रोल सिस्टम और हाई पावर एक्सटर्नल फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। यह जहाज अपने आप में कई शक्तियों समेटे हुए है। भारतीय तटरक्षक जहाज सक्षम डबल इंजन लाइट हेलीकॉप्टर और पांच हाई स्पीड बोट के साथ-साथ खोज, बचाव और समुद्री गश्ती के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन