फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian coast guard icg helicopter emergency landing in arabian sea tree crew member missing

ICG: तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की अरब सागर में आपात लैंडिंग, तीन लापता में से दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी

Tue, 03 Sep 2024 10:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2024 10:27 AM IST
सार

मोटर टैंकर हरि लीला पर सवार चालक दल के गंभीर रूप से घायल सदस्य को मदद देने के लिए तटरक्षक बले के हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारा गया था। यह कार्रवाई गुजरात के पोरबंदर तट से करीब 45 किलोमीटर दूर की गई।

विज्ञापन
Indian coast guard icg helicopter emergency landing in arabian sea  tree crew member missing
भारतीय तटरक्षक बल - फोटो : एएनआई

विस्तार

 बचाव अभियान पर निकले भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजे) का हेलिकॉप्टर एएलएच ध्रुव अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार क्रू मेंबर सवार थे। इनमें एक को बचा लिया गया था, जबकि तीन लापता थे। मंगलवार को तीन लापता चालक दल के सदस्यों में दो कमांडेंट विपिन बाबू और झज्जर के रहने वाले कर्ण सिंह के शव बरामद कर लिए गए हैं। कमांडेंट राकेश कुमार राणा के लिए तलाशी अभियान अभी जारी है। इसकी पुष्टि पोरबंदर तटरक्षक बल के डीआइजी पंकज अग्रवाल ने की।

विज्ञापन


बचाव अभियान के दौरान हुआ हादसा
भारतीय तटरक्षक बल ने एक बयान जारी कर बताया कि उनके उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) को सोमवार रात करीब 11 बजे भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर हरि लीला पर सवार चालक दल के गंभीर रूप से घायल सदस्य को मदद देने के लिए समुद्र में उतारा गया था। यह कार्रवाई गुजरात के पोरबंदर तट से करीब 45 किलोमीटर दूर की गई। तटरक्षक बल ने बताया कि मोटर टैंकर हरि लीला के मालिक के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई थी। तटरक्षक बल के दल में चार लोग सवार थे। कथित तौर पर अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर को अरब सागर में ही आपात लैंडिंग करनी पड़ी। 
विज्ञापन


बचाव अभियान में तटरक्षक बल ने लगाए चार जहाज और दो विमान
हेलीकॉप्टर की समुद्र में आपात लैंडिंग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। हेलीकॉप्टर जब मोटर टैंकर के पास पहुंचने ही वाला था, उसी वक्त किन्हीं कारणों से हेलीकॉप्टर को समुद्र में उतारना पड़ा। तटरक्षक बल ने हादसे का शिकार हुए हेलीकॉप्टर के लापता जवानों की खोज के लिए चार जहाज और दो विमानों को बचाव अभियान में लगाया था। आईसीजे के एएलएच ने गुजरात में हाल ही में आई तूफानी बारिश के दौरान 67 लोगों की जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


 

झज्जर के रहने वाले कर्ण सिंह को सीएम सैनी ने दी श्रद्धांजलि
भारतीय तट रक्षक बल के क्रू मेंबर कर्ण सिंह झज्जर के डावला गांव के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा, राष्ट्र की सेवा करते हुए शहीद हुए भारतीय तटरक्षक बल के क्रू सदस्य, झज्जर के गांव डावला के बेटे कर्ण सिंह की शहादत को मेरा कोटि-कोटि नमन। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। कर्ण सिंह के सर्वोच्च बलिदान को ये देश सदैव याद रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed