फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Coast Guard deftly carries out mid-sea medical evacuation of mariner on foreign vessel

Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बलों ने दिखाई बहादुरी, कठिन परिस्थितियों में बचाई विदेशी पोत पर सवार नाविक की जान

Mon, 14 Aug 2023 01:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Aug 2023 01:39 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बावजूद केरल तट के पास एक विदेशी पोत से गंभीर रूप से बीमार एक नाविक को बीच समुद्र में चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाकर बाहर निकाला और उसकी जान भी बचाई।
 

विज्ञापन
Indian Coast Guard deftly carries out mid-sea medical evacuation of mariner on foreign vessel
भारतीय तटरक्षक बलों ने विदेशी पोत पर सवार नाविक की जान बचाई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत हमेशा ही लोगों की मदद के लिए आगे रहता है। ऐसे में एक बार फिर देश की दरियादिली और बहादुरी सामने आई है। दरअसल, सोमवार को एक विदेशी पोत पर सवार गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को समय से इलाज मिल सके इसके लिए भारतीय तटरक्षक बल ने जी-जान एक लगा दी।

विज्ञापन


चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाया

भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम के बावजूद केरल तट के पास एक विदेशी पोत से गंभीर रूप से बीमार एक नाविक को बीच समुद्र में चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाकर बाहर निकाला और उसकी जान भी बचाई।

विज्ञापन


यह है मामला
रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के कार्यालय ने भी सोशल मीडिया पर इस अभियान की जानकारी दी। उसने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने तेजी से चिकित्सकीय निकासी अभियान चलाकर गंभीर रूप से बीमार उस नाविक की जान बचा ली, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता थी। फिलीपीन के 55 वर्षीय वैलिद ओला गिलबर्ट स्वेज नहर जा रहे एम वी इवेलिन मार्सक में सवार थे, तभी कोच्चि से 110 समुद्री मील दूरी पर वह बेहोश हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तटरक्षक बल ने एमवी इवेलिन मार्सक से फिलीपीन के नागरिक वैलिद ओला गिलबर्ट को चिकित्सकीय स्थिति के कारण पोत से बाहर निकाला। उन्हें उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) के अंदर तक ले जाना मुश्किल था। 

पीआरओ कार्यालय का कहना है कि मरीज बेहोश था और सीपीआर की मदद से उसकी जान बचाई गई। आईसीजीएस सी-427 मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए व्यक्ति के पास पहुंचे। बाद में मरीज की हालत को स्थिर किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed