{"_id":"5d41e7ad8ebc3e6d05747afa","slug":"indian-army-warns-against-fraudsters-using-fake-letters-claiming-to-provide-direct-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पत्रों के जरिए इंडियन आर्मी में भर्ती का झांसा, सेना ने लोगों को चेताया- सावधान रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी पत्रों के जरिए इंडियन आर्मी में भर्ती का झांसा, सेना ने लोगों को चेताया- सावधान रहें
Thu, 01 Aug 2019 12:40 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 01 Aug 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fraud for job in Indian Army
- फोटो : twitter @adgpi
फर्जी बुलावा पत्र भेजकर इंडियन आर्मी में सीधी भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाओं को लेकर भारतीय सेना ने लोगों को आगाह किया है। भारतीय सेना ने बुधवार को लोगों को चेताया है कि ऐसे फर्जीवाड़ा करने वालों से सावधान रहें। अपने ट्विटर एकाउंट पर सेना ने फर्जी कॉल लेटर और अन्य पत्रों के नमूने भी डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Number of fraudsters are using fake #IndianArmy letters claiming to be providing direct entry into #IndianArmy. Some reported to have been duped.विज्ञापन विज्ञापन
Be Careful!
Do not fall for such deceit & trap. pic.twitter.com/KK7FZFHNX7 — ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) July 31, 2019
सेना के अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग सेना में सीधी भर्ती के नाम पर लोगों को नौकरी का झांसा दे रहे हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि फर्जीवाड़ा करने वालों और धोखेबाजों की बातों में न आएं और ऐसे धोखाधड़ी के जाल में फंसनें से बचें।
अपने ट्विटर एकाउंट पर सेना ने चेताया है कि बड़ी संख्या में धोखाधड़ी करने वाले भारतीय सेना के नकली पत्रों का उपयोग कर रहे हैं। और भारतीय सेना में सीधे प्रवेश प्रदान करने का दावा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ठगी का शिकार होने की सूचना दी है। लोगों से अपील की है कि सावधान रहें! ऐसे धोखे और जाल में न फंसें।