{"_id":"647e1fcc390af4a63406e283","slug":"indian-army-said-all-is-well-in-assam-rifles-and-manipur-police-this-is-conspiracy-to-defame-update-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: सेना ने कहा- असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस में सब ठीक, यह बदनाम करने की साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: सेना ने कहा- असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस में सब ठीक, यह बदनाम करने की साजिश
Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
सार
सेना ने कहा कि आंतरिक और बाहरी दोनों ही तरह के लोगों की एक अनैतिक मिलीभगत एक बार फिर बिफल हुई। सेना और असम राइफल्स सामान्य स्थिति बहाल होने तक लगातार काम करना जारी रखेंगे। सेना ने मीडिया से मणिपुर से संबंधित खबरों को लेकर और संजीदा होने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सेना से संबंधित कई तरह की गलत और भ्रामक तरह की वीडियो समाने आ रहे हैं। यह भारतीय सेना विशेष रूप से असम राइफल्स को बदनाम करने की साजिश है। सेना ने कहा कि इस तरह की गलत और पक्षपात पूर्ण रवैये से बचना चाहिए। सेना ने कहा कि सोमवार को मणिपुर में एक विशेष इकाई के हताहत होने का एक नकली वीडियो अब सामने आया है।
विज्ञापन
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के बीच न तो ऐसी कोई झड़प हुई है और न ही कोई हताहत हुआ है। 2021 विंटेज के पंजाब में भारतीय सेना की प्रशिक्षण गतिविधि का वीडियो, असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा को रोकने में सबसे आगे रहने वालों के खिलाफ नफरत पैदा करने का एक और असफल प्रयास किया है।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि आंतरिक और बाहरी दोनों ही तरह के लोगों की एक अनैतिक मिलीभगत एक बार फिर बिफल हुई। सेना और असम राइफल्स सामान्य स्थिति बहाल होने तक लगातार काम करना जारी रखेंगे। सेना ने मीडिया से मणिपुर से संबंधित खबरों को लेकर और संजीदा होने की अपील की है।
विज्ञापन