{"_id":"683461e2612718485307fdd1","slug":"indian-army-released-a-booklet-to-its-personnel-on-operation-sindoor-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन सिंदूर की नई तस्वीरें: मिशन के दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद थे तीनों सेनाध्यक्ष, सेना ने जारी की बुकलेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन सिंदूर की नई तस्वीरें: मिशन के दौरान कंट्रोल रूम में मौजूद थे तीनों सेनाध्यक्ष, सेना ने जारी की बुकलेट
Mon, 26 May 2025 06:13 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 26 May 2025 06:13 PM IST
सार
भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान पर किए गए स्ट्राइक के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की निगरानी करते हुए थल सेना, वायु सेना और नौसेना प्रमुखों की पहली तस्वीरें सार्वजनिक की हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना का कंट्रोल रूम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विशेष बुकलेट जारी की है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान की कुछ नई और महत्वपूर्ण तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में भारतीय सेना के ऑपरेशन्स रूम की झलक दिखाई दे रही है, जहां से इस महत्वपूर्ण मिशन की निगरानी की जा रही थी। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ऑपरेशन के समय सैन्य नियंत्रण कक्ष (ऑपरेशंस रूम) में मौजूद हैं और मिशन की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर।
- फोटो : ANI
सबसे खास बात यह है कि इन तस्वीरों में तीनों सेनाओं के प्रमुख थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ऑपरेशन्स रूम में एक साथ मौजूद नजर आ रहे हैं। यह दृश्य भारत की त्रिसेना एकता और संयुक्त रणनीतिक सोच का प्रतीक है। सेना द्वारा जारी इस बुकलेट में न केवल ऑपरेशन के रणनीतिक पहलुओं और टारगेटेड स्ट्राइक्स का विवरण दिया गया है, बल्कि यह भी दर्शाया गया है कि कैसे उच्च सैन्य नेतृत्व ने मिशन की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी और महत्वपूर्ण फैसले लिए।
ये भी पढ़ें: 'बाला साहेब ठाकरे होते तो ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते', गृह मंत्री शाह का शिवसेना (UBT) पर पलटवार
ये भी पढ़ें: 'बाला साहेब ठाकरे होते तो ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते', गृह मंत्री शाह का शिवसेना (UBT) पर पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर।
- फोटो : ANI
पहली बार जारी इन तस्वीरों में एक में जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एडमिरल डीके त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और एक अन्य वरिष्ठ सैना अधिकारी वॉर रूम में एक साथ मंत्रणा करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जनरल द्विवेदी और वरिष्ठ अधिकारी रात 1:05 बजे स्क्रीन पर ड्रोन फुटेज, सैटेलाइट इमेज देख रहे हैं। 6 और 7 मई की मध्य रात्रि चलाए गए इस अभियान में भारतीय लड़ाकू विमानों ने सटीक निर्देशित बमों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों के जरिये नौ ठिकानों पर हमला किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए।
पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही दी गई पाकिस्तान को जानकारी', राहुल के आरोपों पर जयशंकर का जवाब
पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने सात मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। जिसमें कई कुख्यात आतंकी भी मारे गए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच हालात बिगड़े और दो दशक बाद चरम पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही दी गई पाकिस्तान को जानकारी', राहुल के आरोपों पर जयशंकर का जवाब
ऑपरेशन सिंदूर।
- फोटो : ANI
वहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत के शहरों को निशाना बनाए जाने के बाद, भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने सभी को नाकाम करते हुए उसका माकूल जवाब दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के 14 सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिए। इससे घबराए पाकिस्तान ने भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।