फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Army gets tough on terror camps across LoC: What is a surgical strike

LoC पार हमले को क्यों कहा जा रहा सर्जिकल स्ट्राइक, जानें इससे जुड़ी खास बातें

Sun, 02 Oct 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Indian Army gets tough on terror camps across LoC: What is a surgical strike
- फोटो : File Photo
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने सीमा पार आतंकी हमलों पर हमला किया। इन हमलों में दो पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। रक्षा विशेषज्ञ भारत की इस कार्रवाई को 'सर्जिकल स्ट्राइक' बता रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक?

सर्जिकल स्ट्राइक न हीं कोई युद्ध है न ही कोई लड़ाई। यह एक सैन्य ऑपरेशन है जिसके तहत सेना बिजली के गति से दुनिया के किसी भी कोने में स्थित दुश्मन के ठिकानों का पता लगा, वहां पहुच उसे नेस्तनाबूत कर वापस आ जाती है। इस सबके दौरान सेना की कोशिश रहती है कि उसका कोई भी जवान घायल न हो।
विज्ञापन


सर्जिकल स्ट्राइक से पहले सेना एक विस्तृत और व्यापक योजना बनाती है, इसमें इमर्जेन्सी प्लान भी शामिल होता है। योजना का उद्देश्य दुश्मन के ठिकानों को ढेर करने के साथ-साथ सभी सैनिकों के सकुशल वापसी का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे चुकी है भारतीय सेना

Indian Army gets tough on terror camps across LoC: What is a surgical strike
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया हो। इससे पहले जून में भारतीय सेना के 70 जवानों ने म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। 40 मिनट तक चले इस सर्जिकल स्ट्राइकल में भारतीय सेना ने 38 उग्रवादियों को मार गिराया था।

​भारतीय सेना ने बताया कि उसने सीमा पर घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सर्जिकल स्ट्राइक का विकल्प चुना। आतंकवादी एलओसी पर सीमा पार करने के इरादे से इकठ्ठे हो रहे थे। इन आतंकियों के निशाने पर जम्मू-कश्मीर के इलाकों के साथ-साथ भारत के अन्य शहर भी थे। ऐसे हालात में आतंकियों से निपटने के लिए भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को सबसे बेहतर विकल्प माना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed